Bihar Elections Result 2020: शिवपाल बोले- तेजस्वी यादव ने युवाओं की आकांक्षा को बिहार की सियासत में लाकर कर दिया खड़ा

Bihar Elections Results 2020: बिहार में हाल में ही सम्पन्न हुये विधानसभा के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' को पूर्ण बहुत हासिल हुआ है। वहीं तेजस्वी यादव जिस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे थे। वो महागठबंधन बहुमत का आंकड़ा छूने से थोड़ा पीछे रह गया है। बिहार विधानसभा के चुनावों के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा किये गये इस प्रदर्शन के लिये उनकी सराहना हो रही है।
यूपी के पूर्व मंत्री एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 'प्रसपा' प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों तेजस्वी यादव द्वारा किये गये प्रदर्शन की सराहना की गई है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि निःसंदेह तेजस्वी यादव ने बिहार के लोकतंत्र के महासमर में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बैशक तेजस्वी यादव जरूरी नम्बर से थोड़ा पीछे रह गये हो। लेकिन इस सब के बावजूद तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ बिहार को एक सशक्त विपक्ष दिया, बल्कि विकास, सामाजिक न्याय व युवाओं की आकांक्षा को बिहार की राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।
निःसंदेह श्री @yadavtejashwi ने बिहार के लोकतंत्र के महासमर में शानदार प्रदर्शन किया है। जरूरी नम्बर से थोड़ा पीछे रह जाने के बावजूद तेजस्वी जी ने न सिर्फ बिहार को एक सशक्त विपक्ष दिया बल्कि विकास, सामाजिक न्याय व युवाओं की आकांक्षा को बिहार की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 11, 2020
अब जाग चुका बिहार सत्ता प्रतिष्ठान को अब सोने नहीं देगा: डॉ मनोज कुमार झा
दूसरी ओर राज्यसभा सांसद एवं राजद नेता डॉ मनोज कुमार झा ने भी बुधवार को ट्वीट कर चुनाव में तेजस्वी यादव द्वारा किये गये प्रदर्शन की सराहना की है। डॉ मनोज कुमार झा ने लिखा कि 'नौकरी आंदोलन' व 'समान काम का समान वेतन' अब बिहार के जनमानस का अभिन्न हिस्सा हो चुका है। इसके लिये डॉ मनोज कुमार झा ने राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है। वहीं डॉ मनोज कुमार झा ने लिखा कि आप येन केन प्रकारेण सरकार तो बना लेंगे। लेकिन अब जाग चुका बिहार सत्ता प्रतिष्ठान को अब सोने नहीं देगा। डॉ मनोज कुमार झा ने कहा कि ये इस जनादेश का साफ संदेश है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS