Bihar Elections Result: एनडीए को मिल रही बढ़त, पटना में भाजपा की महिला कार्यकर्ता ढोलक बजा कर मना रही जश्न

Bihar Elections Result: एनडीए को मिल रही बढ़त, पटना में भाजपा की महिला कार्यकर्ता ढोलक बजा कर मना रही जश्न
X
बिहार चुनाव रिजल्ट: बिहार विधानसभा के चुनावों को लेकर अब तक आये रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलते हुये दिखाया जा रहा है। वहीं पटना में भाजपा की महिला कार्यकर्ता ढोलक बजा कर जश्न मनाती हुई दिख रही हैं।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के लिये तीन चरणों में हुआ मतदान शनिवार को सम्पन्न हुआ। वहीं मंगलवार की सुबह से सूबे में विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक सामने आये रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' बिहार विधानसभा के चुनावों में बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। अब तक हुई मतों की गिनती में करीब 127 विधानसभा की सीटों पर एनडीए आगे है। जिसको लेकर बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्यभर में भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुये नजर आ रहे हैं। बताया जाता कि अब आये रुझानों में एनडीए को लगातार मिल रही बढ़त को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की विभिन्न कार्यकर्ता पटना में अपने घरों से बाहर निकली हैं। बताया जाता है कि भाजपा की वे सभी महिला कार्यकर्ता एक - दूसरे को गुलाल लगा कर जश्न मना रही है। बताया जाता है कि पार्टी की उन महिला कार्यकर्ताओं के पास ढोलक भी है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ढोलक बजाकर पटना में जश्न मनाती हुई देखी जा रही है।



इसके अलावा पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता और समर्थक भी जमे हुये दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा ही कि उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर शंख बजाकर जश्न मना रहे हैं।

दूसरी ओर पटना स्थित जदयू के कार्यालय पर भी विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हुये दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि अब तक सामने आये रुझानों में एनडीए बिहार विधानसभा के चुनावों में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक एनडीए की लगातार बेहतर स्थिति बनी होने पर वे आतिशबाजी कर रहे हैं।

Tags

Next Story