Bihar elections: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई

Bihar Assembly Elections 2020: राजद एवं महागठबंधन से सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। आपको बता दें, यह सड़क हादसा बीते बुधवार को हुआ था। बताया जाता है कि बुधवार को ये सभी लोग तेजस्वी यादव की अमनौर चुनावी रैली में भाग लेने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। लौटने के क्रम में इन लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को ही दुर्घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर दो लोगों की तत्काल मौत हो गई थी। जानकारी है कि अब दुर्घटना के दौरान घायल हुये एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में करीब 21 लोग घायल हुये हैं। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों की पहचान मो. दिलशाद, मो. अबुल, मो. दिलफराज़ के रूप में की गई है। बताया जाता है कि यह जनसभा बीते चार नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान के पक्ष में आयोजित की गई थी। जिसको राजद नेता तेजस्वी यादव संबोधित करने पहुंचे थे।
तेजस्वी यादव ने सड़क दुर्घटना पर ट्वीट कर जाहिर किया दुख
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर घटना पर दुख जाहिर किया है। तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा कि अमनौर में चुनावी जनसभा के पश्चात हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की दुखद खबर ने मन व्यथित कर दिया है। ईश्वर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दूसरी ओर राजद के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया गया है। राजद ने अपने संदेश में लिखा कि समूह में शेष 21 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल अवस्था में इलाजरत हैं। समस्त राजद परिवार मृतक मो. दिलशाद, मो. अबुल, मो. दिलफराज़ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है व उनके परिजनों को अपनी संवेदना व्यक्त करता है। सभी घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता है।
अमनौर में चुनावी जनसभा के पश्चात हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की दुखद खबर ने मन व्यथित कर दिया है। ईश्वर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 6, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS