Bihar: पटना के पालीगंज में पूर्व मुखिया संजय वर्मा की मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या, पूरे इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के पटना जिले में रविवार की सुबह-सुबह अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुखिया संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात पटना से सटे पटना पालीगंज के दुल्हिन बाजार क्षेत्र की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पालीगंज में प्रखंड के एनखां भीमनीचक पंचायत के पूर्व मुखिया संजय वर्मा को अपराधियों ने आज की सुबह गोलियां मार दी। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया संजय वर्मा मॉर्निंग वॉक के लिये निकले थे।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया संजय वर्मा को अपराधियों ने दो गोली मारी। एक गोली मुखिया संजय वर्मा की पीठ व दूसरी गोली उनके सिर में जा लगी। बताया जाता कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गये। बताया जाता है कि संजय वर्मा दुल्हिन बाजार में ऐनखां भीमनीचक पंचायत के पर्वू में 10 वर्षों तक लगातार मुखिया रहे थे। पालीगंज की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जाता है। जानकारी के अनुसार संजय वर्मा प्रतिदिन की तरह ही राविवार की सुबह भी अपने कई साथियों के साथ गांव के बाहर टहल रहे थे। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद तुरंत बाद संजय वर्मा को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान संजय वर्मा की मौत हो गई।
वहीं सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। वारदात के कारणों की अभी जनकारी नहीं जुटाई जा सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है व आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिहार: पटना के पालीगंज में आज सुबह पूर्व मुखिया संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आगे की जांच जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS