आम जनता के लिए मुफ्त हुई ये सुविधा, आठ अक्टूबर तक जमकर उठाएं लुत्फ

संजय गांधी जैविक उद्यान 'Sanjay Gandhi Biological Park' (पटना जू) वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह (Wildlife Conservation Week) के अवसर पर 8 अक्टूबर तक के लिए आम जनता के लिए मुफ्त कर दिया गया है। शनिवार को बिहार सरकार (Bihar government) के पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh) 'बब्लू' ने इस बात का ऐलान जू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। मंत्री नीरज कुमार सिंह 'बब्लू' ने बताया कि लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह में वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कड़ी में बच्चों की दौड़ भी आयोजित कराई गई।
नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तमाम लोग जो वन्य जीवन को समझने के लिए जैविक उद्यान आएंगे। उन लोगों को उद्यान में प्रवेश के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था आगामी 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सप्ताह में पटना जू (Patna Zoo) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, विभाग के कई अफसर, काफी बड़ी संख्या में छोटे बच्चे व वन्य जीव के बारे में जानकारी प्राप्त करने आए लोग उपस्थित रहे।
विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जू में लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने को सिग्नेचर बोर्ड लगाया गया है। इसका मकसद लोगों द्वारा वन्य प्राणियों के बचाव के लिए अपनी भावनाओं को दर्शाना व जीवों को बचाने का संकल्प लेना है। इस बोर्ड पर पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा मैसेज लिखा गया है कि यह धरती सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी जीव जंतुओं के लिए है। उनकों भी जीने दिया जाए। तब ही हम इंसान जी पाएंगे। गैंडों के संरक्षण हेतु दुनियाभर में प्रसिद्ध पटना जू के गैंडों और दूसरे जानवरों के बारे में जानें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS