अमरेश सिंह ने 'हॉप शूट्स' सब्जी उगाकर कर दिया कमाल, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के रहने वाले किसान अमरेश सिंह (Farmer Amresh Singh) ने अपने खेती में ऐसी सब्जी उगा डाली है। शायद आपने इससे पहले उसका नाम भी ना सुना हो, उसका नाम 'हॉप शूट्स' 'Hop shoots' है। हॉप शूट्स की कीमत जानकर आपके होश भी उड़ जाएंगे। शायद आपने इस सब्जी को पहले देखा भी ना हो। लेकिन किसान अमरेश सिंह (Farmer Amresh Singh) पिछले 5 वर्षों से हॉप शूट्स की खेती करते आ रहे हैं। अमरेश सिंह इस सब्जी से भारी मुनाफा भी हो रहा है। किसान अमरेश सिंह औरंगाबाद जिले के नबीनगर ब्लॉक (Nabinagar block) के करमडीह (Karamdih) गांव के रहने वाले हैं। जिन्होंने लीक से हटकर खेती करके एक मिसाल पेश कर दी है।
सीएसआईआर लखनऊ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम किशोरी लाल से मिला सुझाव
अमरेश सिंह का कहना है कि वो पांच साल पहले तक अन्य सभी किसान भाइयों के समान ही सामान्य फसल उगाते आ रहे थे। लेकिन इन फसलों से उन्हें अच्छा लाभ नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने सीएसआईआर लखनऊ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम किशोरी लाल से मुलाकात की। जहां कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामकिशोरी लाल ने अमरेश सिंह को हॉप शूट्स सब्जी की फसल उगाने का सुझाव दिया। किसान अमरेश सिंह भी डॉ. राम किशोरी लाल के मुख से पहली बार इस सब्जी का नाम सुनकर ही दंग रह गए। लेकिन फिर डॉ. राम किशोरी लाल ने हिमाचल प्रदेश से 'हॉप शूट्स' के पौधे मंगवाकर किसान अमरेश को दिए। साथ ही उन्होंने हॉप शूट्स की पैदावार करने के बारे में अमरेश सिंह को गहराई से जानकारी दी।
विदेशों में हो रही इनकी सब्जी की मांग
इसके बाद किसान अमरेश ने औरंगाबाद जिले करमडीह गांव में साढ़े चार लाख रुपए खर्च करके अपनी 5 कट्ठा भूमि पर हॉप शूट्स सब्जी की खेती उगानी शुरू कर दी। शुरू में तो किसान के मन इस फसल को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं चल रही थीं। लेकिन छह महीनों के बाद हॉप शूट्स सब्जी की फसल उगकर तैयार हो गई। अब अमरेश द्वारा उगाई गई सब्जी की मांग अमेरिका तक से भी आने लगी है। इसको लेकर किसान अमरेश का उत्साह सातवें आसमान पर है। साथ ही किसान अमरेश के मुनाफे में भी कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। जानकारी के अनुसार हॉप शूट्स का प्रयोग मुख्य तौर पर एंटी बायोटिक दवाइयां और बीयर बनाने में होता है। वर्तमान में अमरेश अपनी फसल की पूरी उपज को अमेरिका में बेच रहे हैं। अमरेश बताते हैं कि एक किलोग्राम हॉप शूट्स सब्जी की कीमत करीब 82 हजार से एक लाख रुपए तक पहुंच जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS