बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं रेणु देवी, डिप्टी सीएम पद की ली शपथ! जानें इनके सियासी सफर बारे में

बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं रेणु देवी, डिप्टी सीएम पद की ली शपथ! जानें इनके सियासी सफर बारे में
X
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही वो बिहार के 7वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली! बिहार में रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद उपमुख्यमंत्री होंगे। इस शपथ ग्रहण के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। तो चलिए आपको बताते हैं रेणु देवी के बारे में जिन्हें भाजपा ने डिप्टी सीएम बनाया है।


रेणु देवी बिहार सरकार में रह चुकी हैं मंत्री

एक नवंबर 1959 को जन्मी रेणु देवी छटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गईं थी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रेणु देवी को बेतिया विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया। बेतिया विधानसभा से रेणु देवी बीजेपी की विधायक चुनी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रेणु देवी को वर्ष 1955 हुए चुनाव में बेतिया से अपना उम्मीदवर बनाया था। लेकिन वह इस सीट से चुनाव हार गई थीं।

इसके बाद वर्ष 2000 में बेतिया से बीजेपी ने फिर से रेणु देवी को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद रेणु देवी लगातार साल 2015 तक विधायक रहीं। रेणु देवी वर्ष 2013 से 2015 तक बिहार सरकार में कला एवं सांस्कृति मंत्री रहीं। लेकिन वे 2015 के चुनाव में कांग्रेस के मदनमोहन तिवारी से चुनाव हार गईं थीं। इस बार यानी साल 2020 में रेणु देवी ने बेतिया से चुनाव में जीत दर्ज की है। बीजेपी अब उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मदारी सौंपी जा रही है।

Tags

Next Story