करोड़पति हैं बिहार के नये डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जानें इनके बारे में

नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद खुद कहा है कि निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि तारकिशोर प्रसाद के बारे में जिन्हें भाजपा ने डिप्टी सीएम बनाया है।
जानिए कौन हैं तारकिशोर प्रसाद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद कटिहार जिले के निवासी है। उनकी पार्टी में बहुत अच्छी पकड़ है। भारतीय जनता पार्टी ने 64 वर्षीय तारकिशोर प्रसाद को कटिहार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। तारकिशोर प्रसाद ने आरजेडी के डॉ राम प्रकाश महतो को हराकर कटिहार सीट से लगातार चौथी जीत हासिल की है। तारकिशोर प्रसाद ने साल 2015 में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की मजबूत जोड़ी के बावजूद भी चुनाव में जीत हासिल की थी।
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद हैं करोड़पति
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दिए गए हलफनामे के मुताबिक, तारकिशोर प्रसाद करोड़पति हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में इस बात की जानकारी दी थी। तारकिशोर का प्रोफेशन व्यापार और कृषि है। तारकिशोर प्रसाद की कुल घोषित संपत्ति 1.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 49.4 लाख रुपये चल संपत्ति है। जबकि उनके पास 1.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद की कुल घोषित आय 3.7 लाख है, जिसमें 3.7 लाख रुपये उनकी व्यक्तिगत आय है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS