Amit Shah से मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का दावा, बोले- JDU जल्द टूटेगी

बिहार में लगातार राजनीति सियासी रार जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ा दावा किया है। गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद कुशवाहा ने दावा किया कि जेडीयू में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है। वहां नेता अपने-अपने कनेक्शन जोड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दौर निकल चुका है। एक समय था, तब उन्होंने उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। आज की डेट में आज वो जहां खड़े हैं, वहां उनका कोई आधार नहीं है।
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को लेकर एक भविष्य का बड़ा दावा किया है। इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद शुक्रवार को उपेन्द्र कुशवाहा पटना पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में बड़ी टूट होने जा रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी कई सवाल खड़े किए है।
उपेन्द्र कुशवाहा के बड़े दावे और अमित शाह से उनकी मुलाकात करने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। ये तो हमलोग पहले ही जानते थे कि वो वहां जा रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि अमित शाह के साथ तो हमलोग 2015 में भी थे, लेकिन क्या हुआ। यह बिहार की जनता जानती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही ललन सिंह ने साफ कहा कि जहां तक बात रही कि जदयू के लोग कुशवाहा जी के संपर्क में हैं, तो उन्हें दावा करने करने से कुछ नहीं होने वाला है। उनके कई लोग मेरे संपर्क में है। वह पहले अपना घर बचा ले फिर कोई दावा करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS