बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज
X
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं आज सुबह 11 बजे नवगठित नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की बागडोर संभाली है। राजभवन में बिहार के गवर्नर फागू चौहान ने नीतीश कुमार के अलावा 14 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि नीतीश कुमार सरकार में मंगल पांडेय को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं।

सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं आज सुबह 11 बजे नवगठित नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। 23 नवंबर को ही नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा स्पीकर शपथ दिलवाएंगे।

आपको बता दें कि 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आये थे। एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन के खाते में 110 सीटें ही आ सकीं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 75 सीटों पर कब्जा जमाकर बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों में से 19 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा वाम दलों ने 16 सीटों पर विजय हासिल की है।

Tags

Next Story