बिहार: नीतीश कुमार की सातवीं बार हुई ताजपोशी, इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नीतीश नीतीश कुमार बिहार के 7वीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं।
सुशील मोदी ने श्री नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। श्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा। वहीं, डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी की ओर से तार किशोर प्रसाद और उपनेता रेणु देवी ने शपथ लिया।
#WATCH: Nitish Kumar takes oath as the Chief Minister of Bihar for the seventh time - his fourth consecutive term. pic.twitter.com/5jcZXabSYw
— ANI (@ANI) November 16, 2020
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
इन मंत्रियों ने ली भी शपथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मंगल पांडे और अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Patna: Bharatiya Janata Party (BJP) leaders Mangal Pandey and Amarendra Pratap Singh take oath as Bihar Cabinet Ministers. pic.twitter.com/U9Cn6oR3bk
— ANI (@ANI) November 16, 2020
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के प्रमुख जीतन राम मांझी और विकाशिल इंसान (पार्टी) के मुकेश साहनी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Patna: Santosh Kumar Suman, son of Hindustani Awam Morcha (HAM) chief Jitan Ram Manjhi & Mukesh Sahni of Vikassheel Insaan Party (VIP) take oath as a Cabinet Minister of Bihar. pic.twitter.com/mYCYhk22Pr
— ANI (@ANI) November 16, 2020
जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, और मेवा लाल चौधरी बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Patna: JDU leaders Vijay Kumar Choudhary, Vijendra Prasad Yadav, Ashok Choudhary, and Mewa Lal Choudhary take oath as Cabinet Ministers of Bihar. pic.twitter.com/peFgFjM8vq
— ANI (@ANI) November 16, 2020
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली
Patna: Bharatiya Janata Party (BJP) leaders Tarkishore Prasad and Renu Devi take oath as the Deputy Chief Ministers of Bihar. pic.twitter.com/60kHuDDzOC
— ANI (@ANI) November 16, 2020
लाइव अपडेट्स..
अमित शाह और जेपी नड्डा नड्डा पार्टी कार्यालय पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। वे यहां से सीधे राजभवन जाएंगे।
सीएम नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वालों में 10 नए चेहरे शामिल
नीतीश कुमार संग शपथ लेने वाले 15 विधायकों में से 10 नए चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इनमें शीला कुमारी, मेवालाल चौधरी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, मुकेश सहनी और संतोष मांझी शामिल हैं।
आरजेडी के बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का बायकॉट किया
आरजेडी के बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है। कांग्रेस का कहना है कि एनडीए ने जनमत की चोरी की है और इसके बूते सरकार का गठन किया जा रहा है। इससे पहले राजद ने भी शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है।
मुकेश सहनी बनेंगे मंत्री, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मंत्रिमंडल में शामिल हो रहा हूं। ये वीआईपी पार्टी इंडिया व एनवीएस के सभी कार्यकर्ता और बिहार के जनता की जीत है। हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए के तमाम नेताओं को बहुत धन्यवाद।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के मंत्रिमंडल में शामिल हो रहा हूँ ये @VIPPartyIndia व NVS के सभी कार्यकर्ता तथा बिहार के जनता की जीत है।हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री श्री @AmitShah जी तथा NDA के तमाम नेताओं को बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/TNjLGodSzW
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) November 16, 2020
बिहार ने नीतीश कुमार को खारिज किया
आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार जी आज 7वीं बार शपथ लेंगे। लेकिन बिहार ने नीतीश जी को बिल्कुल खारिज कर दिया है उन्हें सिर्फ 40 सीट मिला है। इसके बावजूद उनका ज़मीर कैसे गवारा कर रहा कि वो फिर से शपथ ले रहे हैं। वो आज शपथ ले रहे हैं लेकिन कल से सवाल उठेंगे नौकरी, समान काम समान वेतन।
तारकिशोर नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे
तारकिशोर प्रसादशपथ ग्रहण से पहले और बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। यहां पर तारकिशोर और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात चल रही है। भूपेंद्र यादव मंत्रीपद का नाम तय करने में अहम रोल निभा रहे हैं। भूपेंद्र यादव रविवार से ही पटना में हैं।
नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले नेताओं की ताजा सूची
जेडीयू:- विजय चौधरी, मेवालाल चौधरी, विजेंद्र यादव, शीला मंडल, अशोक चौधरी,
बीजेपी:- तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी
हम:- संतोष मांझी
वीआईपी:- मुकेश सहनी
तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कहा है कि ये जनादेश नीतीश कुमार के खिलाफ था। बिहार में शासनादेश से ये कठपुतली सरकार बनाई जा रही है।
बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए
भाजपा नेता रेणु देवी ने कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए। एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लोग काम करते ही रहते हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हमारी कोशिश यही है कि उस पर खरा उतरें।
बिहार के उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं तारकिशोर और रेणु देवी
भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसे संकेत हैं कि रेणु जी और मैं बिहार के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे।
विधानसभा स्पीकर हो सकते हैं नंद किशोर यादव
भाजपा नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के स्पीकर हो सकते हैं। नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। वह पिछली नीतीश कुमार सरकार में मंत्री थे।
पथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना में जदयू प्रमुख और बिहार के निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मंत्री पद के लिए ये नेता रेस में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जदयू से नीतीश कुमार के अलावा अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और लेसी सिंह मंत्री बन सकते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंजू देवी, तार किशोर प्रसाद, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और मंगल पांडेय मंत्री बन सकते हैं। जबकि एचएएम (HAM) की तरफ से संतोष मांझी और वीआईपी की तरफ से खुद पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी मंत्री बन सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS