Panchayat Election: मुखिया की चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने भाजपा नेता समेत पांच लोगों पर की बड़ी कार्रवाई

बिहार (Bihar) में होने जा रहे पंचायत चुनाव की तारीखें (Panchayat election dates) जैसे-जैसे करीब आ रही हैं। वैसे ही बिहार में शराब पार्टी के केस (wine party cases) भी लगातार सामने आने शुरू हो गए हैं। वैसे बिहार पंचायत चुनावों (Bihar Panchayat Elections) के दौरान जनता शराब और धन से प्रभावित ना हो जाए इसके लिए पुलिस (Police) भी पंचायत चुनावों में काफी चौकन्नी है। पुलिस लगातार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाली घटना गया (Gaya wine case) जिला से सामने आई है। यहां पुलिस द्वारा एक मुखिया व बीजेपी के किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सहित 5 लोगों को शराब की पार्टी करते वक्त एवं नशे में धुत्त दबोचा गया। सभी आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
यह केस गया जिले के फतेहपुर थाना इलाके से जुड़ा है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाने की पुलिस टीम ने करियादपुर गांव में रविवार की रात में छापे मार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मुखिया धर्मेंद्र कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत कुमार सिंह समेत कुल पांच लोगों को शराब के जाम छलकाते हुए पकड़ लिया। साथ ही ये सभी लोग नशे की हालत थे। तुरंत पुलिस ने पांचों को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार इस छापामारी कार्रवाई में पुलिस ने जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया धमेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, अमरिक सिंह, दिलीप सिंह और धर्मजीत कुमार सिंह को अरेस्ट किया है।
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर थाने में बिहार मद्य निषेध संशोधित अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज किया है। फतेहपुर थाना थाना अध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि बीती रात में करियादपुर गांव में शराब पार्टी आयोजित हो रही थी। जिसकी गुप्त जानकारी मिली। पुलिस ने बिना देर किए मौके पर छापेमार कार्रवाई कर दी। जहां से भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, मुखिया समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने पहले सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई बाद में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS