दूसरे दौर की आशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले बोले चिराग- लंबी जंग लड़कर जीत करूंगा हासिल

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) दो भागों में विभाजित हो गई है। इसके बाद से ही चिराग पासवान (Chirag Paswan) पार्टी को बचाने की जुगत में जुटे हुए हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने बिहार में आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) शुरू की थी। जिसके प्रथम दौर की आशीर्वाद यात्रा को चिराग पूरी कर चुके हैं। वहीं अब चिराग पासवान बिहार में अपनी दूसरे दौर की आशीर्वाद यात्रा (second round Ashirwad Yatra) को कल यानी कि शुक्रवार से शुरू करेंगे। इसके लिए जमुई सांसद चिराग पासवान गुरुवार को पटना (Patna) पहुंच गए। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि यह यात्रा उनकी पार्टी के लिए काफी अहम है। चिराग ने बताया कि इसे पहले भी हमारी ओर से प्रदेश में बिहार बचाओ, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा निकाली जा चुकी है। पर आशीर्वाद यात्रा निजी तौर पर मेरे लिए काफी अहम है।
चिराग ने बताया कि पार्टी को मजबूती प्रदान करना तो मुख्य उद्देश्य है ही। इसके अलावा मेरे परिवार वालों ने भी मेरे सिर से अपना हाथ हटा लिया है। ऐसी स्थिति में अपने सिर पर बिहार की 12 करोड़ जनता का आशीर्वाद चाहता हूं। साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए लंबी जंग लड़नी है। भले ही ये सियासी तौर पर हो या कानूनी भी हो। आखिर में हमारी ही जीत होगी।
इस दौरान चिराग पासवान ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा कि बेशक तेजी से बढ़ रही जनसंख्या सभी के लिए चिंता का विषय है। पर कानून बनाकर इस पर कंट्रोल किया जा सकता है। पूर्व में ऐसे कानून भी आए हैं। जो कारगर साबित नहीं हुए हैं। जैसे बिहार में शराबबंदी कानून को ही उदाहरण के तौर पर ले लें। इसे सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में लागू किया है। लेकिन क्या ये कानून जमीनी स्तर पर बिहार लागू है। अब जनसंख्या कानून पर सभी की सहमति बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन शराबबंदी पर आम सहमति क्यों नहीं बनाई थी। एसएसटी कानून आने के बाद भी दलितों पर अत्याचार होना बंद नहीं हुआ।
आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने त्रिशूल विहार कॉलोनी, नियर विजय नगर, पटना में लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री चंदन सिंह जी की भाभी जी का कोरोना से निधन के उपरांत उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी। pic.twitter.com/qdsDbuB9mD
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) July 15, 2021
शोकाकुल परिवार से मिले चिराग पासवान
इसके बाद चिराग पासवान गुरुवार को पटना की त्रिशूल विहार कॉलोनी, नियर विजय नगर पहुंचे। जहां पर चिराग ने एलजेपी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह की भाभी जी का कोरोना से निधन के उपरांत उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही चिराग पासवान ने शोकाकुल परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS