तेजस्वी को राजद की कमान सौंपे जाने की बातों पर पार्टी नेता ने लगाया विराम, कुशवाहा बोले- नहीं पड़ेगा कोई अंतर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलबाजियों के बीच बिहार में सियासी हलचल तेज नजर आ रही है। वहीं इन कयासों पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद में परिवर्तन व पार्टी की कमान तेजस्वी यादव सौंपे जाने का मामला सिर्फ मीडिया की उपज है। तिवारी ने कहा कि राजद (RJD) में बदलाव क्यों होगा व क्या परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हमारे नेता हैं। साथ ही पिछले साल बिहार में विधानसभा चुनाव उनकी अगुवाई में ही लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि बिना परिवर्तन के ही उस दौरान पार्टी में कोई कमी नहीं दिखाई दी थी। आगे शिवानन्द तिवारी ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाएगा तो उससे क्या बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को संभालना कोई कठिन कार्य नहीं है। पर वर्तमान में पार्टी को इसकी आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी तो तेजस्वी यादव ही हमारे नेता हैं।
शिवानंद तिवारी ने बताया कि तेजस्वी यादव ही राजद का नेतृत्व करेंगे। इस निर्णय पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, विधायक दल व पार्टी के पदाधिकारियों ने पूर्व में ही मुहर लगा दी है। वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस बात के कभी इच्छूक नहीं होंगे कि उनके पिता पार्टी प्रमुख ना रहें या अपने पिता से वो इस पद को ले लें। इस बात को चाहने की तेजस्वी यादव को क्या आवश्यकता आन पड़ी?
शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का इनता जोरदार भाषण हुआ। इन बात को उन्होंने सोचा तक नहीं था कि लालू यादव स्वास्थ खराब होने के बाद भी इतना जबरदस्त भाषण दे पाएंगे। पर उस वक्त लालू यादव ने पूरी तरह से सियासी भाषण दिया। लालू यादव के पास जो अनुभव है। उसे स्कूल- कॉलेज में शिक्षकों द्वारा नहीं पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी को अपने पिता के अनुभव का फायदा मिल रहा है। उन्होंने एक बार फिर बताया कि यह केवल मीडिया का शगूफा है कि तेजस्वी यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी अभी कोई आवश्यकता नहीं है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बात
दूसरी ओर जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना उनकी पार्टी का निजी मामला है। राजद जिसको चाहे उसे इस पद को जिम्मा सौंपे। तेजस्वी यादव के राजद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जदयू की किसी तरह की चुनौती नहीं बढ़ने वाली नही है। वर्तमान में भी राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को तेजस्वी यादव ही संभाल रहे हैं। साथ ही तेजस्वी यादव राजद को ऐसे चला रहे हैं कि पार्टी पोस्टर से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर ही गायब कर देते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS