Bihar Viral Video: आरा में आगजनी और लोगों से मारपीट कर रहे राजद के लोग, वीडियो वायरल

Bihar Elections Result 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो जाने के बाद अब आरा जिले में आगजनी की घटनायें होने की खबरें सामने आ रही हैं। आरा शहर में कुछ प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक सड़क पर आगजनी कर जाम लगा रखा है। साथ वे प्रदर्शनकारी युवा वहां से गुजरने वाले लोगों और राहगीरों के साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर रहे हैं। साथ वे प्रदर्शनकारी राहगीरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। साथ वे युवा प्रदर्शनकारी एक पार्टी विशेष के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे हैं। घटना बीते गुरुवार की बताई जाती है। इसके अलावा इस आगजनी की घटना पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।
कर्नाटक से भाजपा नेता संतोष रंजन राय ने दो बार ट्विटर के माध्यम से आरा की घटना का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने आरा की इस घटना के लिये विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। एक वीडियो जारी करते हुये संतोष राय ने कटाक्ष किया कि राजद के लोग 10 लाख लोगों को नौकरी बांट रहे हैं।
यह दूसरा वीडियो है आरा शहर का ...
— Santosh Ranjan Rai (@SantoshRanjan_) November 12, 2020
RJD के लोग 10 लाख लोगों को नौकरी बाँटते हुए ... pic.twitter.com/a2DLtG2Pkp
भाजपा नेता संतोष राय ने अपनी ओर से सोशल मीडिया पर जारी किये गये दूसरे वीडियो को लेकर भी राजद को ही घेरा है। उन्होंने कहा कि हारने पर ये हाल है तो जितने पर क्या होता? वहीं संतोष राय ने कहा कि चिंता जाहिर करते हुये कहा कि ये है अपने आरा का हाल। अंत में उन्होंने लिखा कि बिहार को जंगलराज से महादेव ने बचा लिया है। धन्य है बिहार की जनता, साथ ही उन्होंने इसके लिये बिहार की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
हारने पर ये हाल है तो जितने पर क्या होता ?
— Santosh Ranjan Rai (@SantoshRanjan_) November 12, 2020
ये हैं अपने आरा का हाल...🙏
महादेव ने बचा लिया जंगलराज से
धन्य है बिहार की जनता 🙏🙏
@NitishKumar @SushilModi @yadavtejashwi pic.twitter.com/xWGpveffGF
एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने भी सोशल मीडिया पर आरा के इस वीडियो को शेयर कर राजद को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा कि चुनाव में हार-जीत अलग बात है। उन्होंने कहा कि यदि आपको चुनाव परिणाम में धांधली नजर आती है तो पटना से दिल्ली तक शिकायत करिए। लेकिन सड़कों पर आम जनता के साथ तरह मारपीट करना शर्मनाक है। वो भी वहां, जहां राजद ने बड़े पैमाने पर जीत दर्ज की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS