'अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट' बनती हैं ब्रेकिंग न्यूज, पर कोरोना जैसे असल मुद्दे नहीं: गायत्री देवी

बिहार राजद प्रदेश महासचिव एवं राबड़ी देवी की पार्टी की महिला नेत्री गायत्री देवी ने शुक्रवार को ट्वीट कर सरकार के साथ-साथ मीडिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुये कहा कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। ये मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज बनती हैं। साथ ही गायत्री ने सवालिया अंदाज में कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों की नौकरियां छीन रही हैं। बिहार समेत देशभर में इस समय बेरोजगारी चरम पर है।
गायत्री देवी ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से कितने लोग मर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि बिहार में करीब 60 लाख लोग इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में बाढ़ पीड़ितों को भोजन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के पास शुद्ध पीने का पानी तक की सुविधायें तक उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया और सरकार को इन सभी दिक्कतों से क्या फर्क पड़ता है।
गायत्री देवी ने की संजय यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजद नेत्री गायत्री देवी ने अन्य ट्वीट के माध्यम से तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव के कोरोना संक्रमित हो जाने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत संजय यादव की कोविड-19 रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुये उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्द ठीक होकर पुन: पूरी ऊर्जा के साथ राजद के कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS