Bihar Weather: बिहार में तेज गर्मी से छूटेगा पसीना, जानिए बिहार का मौसम अपडेट

Bihar Weather: बिहार में तेज गर्मी से छूटेगा पसीना, जानिए बिहार का मौसम अपडेट
X
Bihar Weather Today: बिहार में लगातार बढ़ते तापमान से लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। पटना में पिछले दो दिनों का तापमान 38 डिग्री और 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन बिहार में भारी गर्मी पड़ने वाली है।

Bihar Weather Today: बिहार में लगातार बढ़ते तापमान से लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। पटना का पिछले दो दिनों का तापमान देखें तो 38 डिग्री और 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन बिहार में भारी गर्मी पड़ने वाली है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक बिहार में तेज गर्मी बनी रहेगी, जिसके कारण तेज धूप छाई रहेगी। पिछले दो दिनों से लगातार राज्य के कई जिलों का तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है, जिस कारण लोग काफी परेशान हो रही है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से बिहार के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी अगले पांच दिन तक गर्मी की दशा बनी रहेगी। वहीं, बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कई जिलों में पिछले दो दिनों से तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई जिलों में गर्मी लगातार बढ़ेगी। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

औरंगाबाद रहा सबसे गर्म शहर

पटना में पिछले दिन तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, औरंगाबाद का तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे राज्य में यह सबसे गर्म जिला रहा। वहीं खगड़िया का तापमान 40.8 डिग्री रहा। इसके अलावा डेहरी का तापमान 40.4 डिग्री, जबकि नालंदा का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान बेगूसराय का रहा जहां तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे राज्य का तापमान 37 डिग्री से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं नवादा में हल्की बारिश होने के वजह से नवादा का तापमान सबसे कम रहा।

Also read :अब भीषण गर्मी से मिलेगी राहत , Delhi समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Tags

Next Story