बिहार : युवा कांग्रेस बोली- जो 'धान' की कीमत दे न सके, वो 'जान' की कीमत क्या जानें?

बिहार : युवा कांग्रेस बोली- जो धान की कीमत दे न सके, वो जान की कीमत क्या जानें?
X
बिहार युवा कांग्रेस ने प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी करार दिया है। युवा कांग्रेस ने कहा कि वे भगवान का सौदा करते हैं, इंसान की क़ीमत क्या जाने? जो 'धान' की क़ीमत दे न सके, वो 'जान' की क़ीमत क्या जानें?

बिहार युवा कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारे हमले बोले हैं। युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के शासन में किसान समेत हर वर्ग के लोगों को पूरी तरह से परेशान करार दिया है। वहीं आरोप लगाया गया कि वे भगवान का सौदा करते हैं, इंसान की क़ीमत क्या जाने? जो 'धान' की क़ीमत दे न सके, वो 'जान' की क़ीमत क्या जाने? युवा कांग्रेस ने कहा कि भारत में आज सरकार के रवैये से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। वहीं किसान वर्ग के लोग सरकार के रवैया से आत्महत्या करने पर मजबूर हैं!

युवा कांग्रेस ने कहा सत्ता पर बैठा है तानाशाह

बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि जब एक तानाशाह सत्ता में होता है। जो न केवल विपक्ष की अनदेखी करता है। बल्कि अपने सहयोगियों की भी एक नहीं सुनता है। ऐसे तानाशाह पार्टी से रिश्ता तोड़ना सर्वोपरि हो जाता है।

बिहार युवा कांग्रेस ने कहा - 'किसान बचाओ.... देश बचाओ'

बिहार युवा कांग्रेस ने किसान बचाओ.... देश बचाओ की अपील की है! किसानों की इस तरह की दशा देखकर कहा जा सकता है कि शायद अंग्रेजी शासन भी इस भाजपा के शासन से अच्छा रहा होगा! युवा कांग्रेस ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर भी ये तानाशाह सरकार किसानों पर लाठियां बरसा रही है। तानाशाही नहीं चलेगी!

'किसान भाई ही भाजपा को सत्ता से करेंगे बेदखल'

बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिस तरह से किसानों के ऊपर जो लाठियां बरसाई गई। उन्हें जबरदस्ती घेर कर मारा गया है। उन्हें रैली नहीं करने दी गई है। आने वाले समय में किसान भाई ही भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे।



'नोटबंदी' लाये तो कई बैंक डूब गए अब लाये हैं व अब लायें हैं किसान 'बिल'

युवा कांग्रेस ने कहा कि एनडीए सरकार सबसे पहले आर्थिक सुधार के लिए 'नोटबंदी' लाई तो कई बैंक डूब गए। फिर व्यापार को सुगम बनाने के लिए 'जीएसटी' लाई तो लाखों उद्योग बैठ गए। कोरोना को भगाने के लिए हड़बड़ी में लॉकडाउन लगाया तो करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए। अब किसानों के लिए 'बिल' लाए हैं।

'किसानों को अमीरों का गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार'

बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा साम्राज्य विश्व के सबसे बड़े खेत से ज़्यादा बड़ा नहीं हो सकता। इतिहास का कोई भी सम्राट अपने युग के किसान से ज़्यादा जरूरी नहीं हो सकता। बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि किसानों को अमीरों का गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस शोषणकारी विधेयक से खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनने की साज़िश है। वहीं बिहार युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से केंद्र सरकार से अपील की है कि किसान विरोधी अध्यादेश वापस लो। युवा कांग्रेस ने कहा कि क्या मंडियों का खत्म होना एमएसपी के खत्म होने की तरफ पहला कदम नही है? भारत एक कृषि प्रधान देश था अब वह बेरोजगार प्रधान देश बनकर रह गया है!

बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था में जो थोड़ा बहुत सहायता देश को मिली है। वो हमारे किसान भाइयों की वजह से मिली है। अगर अब उनके खिलाफ ही देश के वर्तमान मोदी सरकार संसद में काले कानून पारित किया है। ये भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।



Tags

Next Story