जनसंख्या नियंत्रण कानून पर छिड़ी सियासी जंग, गिरिराज बोले- धर्म के चश्‍मे से इसको ना देखें

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर छिड़ी सियासी जंग, गिरिराज बोले- धर्म के चश्‍मे से इसको ना देखें
X
यूपी के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बिहार में सियासत छिड़ गई है। सीएम नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं हैं। वहीं उनके नेता उपेंद्र कुशवाहा, डिप्टी सीएम रेणु देवी इसके पक्ष में सामने आए हैं। इधर लखीसराय में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि इसे धर्म के चश्‍मे ना देखें, इसमें सभी का हित है।

उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) के जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Bill) पर बिहार (Bihar) समेत पूरे देश में सियासत छिड़ गई है। मामले पर बिहार में अलग-अगल सियासी राय सामने आ रही हैं। वहीं लखीसराय एक शादी समारोह (Lakhisarai wedding ceremony) में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा (BJP) नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सभी का मुद्दा है, यह देश हित में है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह धर्म व सियासत से जुड़ा हुआ मुद्दा बिल्कुल नहीं है।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तर्क दिया कि चीन में जहां एक मिनट में 9 बच्चे पैदा होते हैं। वहीं हमारे यहां एक मिनट में 31 बच्चे जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया की जनसंख्या की 20 फीसदी आबादी हैं। वहीं हमारे पास भूमि केवल ढाई फीसदी है। इस वजह से इसको समाजिक समरसता व विकास दोनों तरह से सोचने की आवश्यकता है। गिरिराज सिंह ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह अपने पैतृक गांव बड़हिया में अपने परिवारिक सदस्य राजीव कुमार सिंह की बेटी एवं गोरेलाल की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां पर गिरिराज सिंह ने महादेव से नवविवाहितों के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना भी की।

भाजपा नेता ने सीएम योगी को दिया धन्‍यवाद

अपने बयानों को लेकर सदैव चर्चाओं में रहने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को धन्यवाद देता हैं। जो वहां इतना अच्छा कदम उठाया गया है। साथ ही गिरिराज सिंह ने लोगों से निवेदन किया कि इसको जात, धर्म, सियासत और वोट बैंक के चश्‍मे से ना देखें।

मसले पर सीएम नीतीश व डिप्‍टी सीएम रेणु की राय अलग-अलग

यूपी के जनसंख्या नियंत्रण कानून के निर्णय पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि महिला शिक्षित होगी तो जनसंख्या पर स्वयं नियंत्रित हो जाएगी। वहीं बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने इस पर कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं से अधिक पुरुषों को जागरूक करने की आवश्यकता है। पुरुषों नसबंदी से काफी भयभीत रहते हैं। वहीं जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून का पक्ष लिया है। साथ ही कहा कि समय के अनुसार बिहार में भी इसकी जरूरत बढ़ गई है। जैसे जनसंख्या बढ़ रही है। वैसे इसका असर विकास पर पड़ रहा है।

Tags

Next Story