BJP नेता प्रमोद कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- विकास नजर नहीं आता तो अच्छी जगह कराएं इलाज

सारण (Saran) में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी (BJP MP Rajeev Pratap Rudy) द्वारा दिए गए सरकारी एंबुलेंस में शराब की खेप मिलने के मामले पर बिहार की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसको लेकर बिहार सरकार के गन्ना मंत्री एवं भाजपा नेता प्रमोद कुमार (BJP leader Pramod Kumar) ने पटना (Patna) में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) के खिलाफ जमकर निशाना साधा। भाजपा (BJP) नेता ने बताया कि शराबबंदी कानून कोई एकपक्षीय नहीं है। सदन में हाथ उठाकर सर्वसम्मति से इस कानून को पारित किया गया था। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि जो अवैध कार्य कर रहे हैं वो पकड़ में आ रहे हैं। यहां ट्रक के ट्रक पकड़ में आ रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
वहीं भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं हैं, इसलिए वह अफवाह फैला रहे हैं। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि जो विकास नहीं पा रहा है। उसे कहीं जाकर अच्छे से अपना इलाज कराना चाहिए। सरकारी एम्बुलेंस में शराब मिलने पर बीजेपी नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा सरकार में अवैध कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन खोदकर क्रमिनल खोजे जा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सरकारी वाहन में बैठकर यदि कोई अवैध कार्य करता है तो सरकार दोषी नहीं होगी। बल्कि दोषी तो गलत कार्य करने वाला होगा।
भाजपा नेता ने कहा कि चीजों को देखने का सभी का अपना नजरिया होता है। लेकिन ये बातें समझने की होती हैं। वहीं भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि जो आज करीब 25 वर्ष का है। उसे 20 वर्ष पूर्व की स्थिति क्या मालूम। तब स्टेशन पर उतरना मुश्किल था। मोतिहारी से गोपालगंज पहुंचना काफी कठिन होता था। मोतिहारी से पटना पहुंचना बहुत कठिन था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS