भाजपा सांसद ने भोजपुरी फिल्मों में व्याप्त 'अश्लीलता' पर रोक लगाने के लिए योगी-नीतीश को लिखी चिट्ठी

भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri movies) की जब भी बात होती है तो सीधे मन में अश्लीलता (obscenity) ही जेहन में कौंध उठती है। आए दिन भोजपुरी फिल्मों में छाई इस अश्लीलता (obscenity in bhojpuri movies) पर नियंत्रण लगाए जाने की मांगें भी उठती रहती हैं। लेकिन इस बार इस पहल को गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन शुक्ला (BJP MP Ravi Kishan Shukla) ने उठाया है।
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों व गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर लगाम कसे जाने के लिए कदम उठाया है। इसको लेकर रवि किशन शुक्ला ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar), केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन को चिट्ठी लिखी है। भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों व गानों के जरिए समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर नियंत्रण करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग उठाई है।
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने पूर्व में बन चुकी फिल्मों व अश्लील गानों पर भी रोक लगाए जाने की अपील की है। भोजपुरी मेगा स्टार सांसद रवि किशन शुक्ला भोजपुरी फिल्म जगत में गत 3 दशकों से जुड़े हुए हैं। सभी जानते हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को समृद्ध बनाने में रवि किशन शुक्ला का अहम योगदान है। रवि किशन शुक्ला यूपी की गोरखपुर से सांसद बनने के बाद लगातार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
लोकसभा में रवि किशन शुक्ला इकलौते ऐसे सांसद हैं। जिन्होंने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने के लिए एक गैर -सरकारी सदस्य का विधेयक भी संसद में पेश किया है। जिससे भारत सरकार द्वारा इस भाषा को समवर्धन और संरक्षण प्रदान करें।
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा भेजी गई चिट्ठी में यह भी जिक्र किया गया है कि भोजपुरी क्षेत्र का देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग अहम योगदान रहा है। महात्मा गांधी का चंपारण से सत्याग्रह की शुरुआत, भोजपुर की धरती के महान रण बांकुरे बाबू वीर कुंवर सिंह ने आजादी की लड़ाई में बलिदान, भोजपुरी भाषा के लोक नाटककार भीखारी ठाकुर और लोक गायक महेंद्र मिश्र की ख्याति देश-विदेश चारों ओर फैली हुई है। भाजपा सांसद ने अपने पत्र ये भी लिखा कि वो खुद भी पूर्वांचल के जौनपुर के रहने वाले हैं। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की उत्पत्ति भी भोजपुरी माटी में ही हुई।
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने पत्र में जिक्र किया कि भोजपुरी भाषा में विभिन्न फिल्में बनी है। ये फिल्में आज भी हमारे कानों में गूंजती हैं। लेकिन बीते कई वर्षों में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों में काफी गिरावट आ गई है। आज भोजपुरी फिल्म व गानें अश्लीलता का पर्याय बन गए हैं। जोकि चिंतित कर देने वाला मामला है। इससे युवाओं के कोमल मन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए भोजपुरी फिल्म व भोजपुरी गानों की व्याप्त अश्लीलता पर रोक लगाने की जल्द से जल्द जरूरत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS