बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की हार, बीजेपी के नितिन नबीन जीते

बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की हार, बीजेपी के नितिन नबीन जीते
X
बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतगणना की प्रक्रिया जारी है। वहीं कई सीटों के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच बांकीपुर विधानसभा सीट की गिनती पूरी हो गई है। जानकारी मिल रही है कि बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नबीन 13,336 वोटों से जीत गए हैं।

लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया को हराया

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी के नितिन नबीन को 24784 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के लव सिन्हा को 11 हजार 448 वोट प्राप्त हुए हैं। बता दें कि इसी सीट से प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें केवल 1465 वोट मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने इस सीट से 13 हजार 336 वोटों से जीत हासिल की है।

पुष्पम प्रिया ने ईवीएम पर बोला हमला

पुष्पम प्रिया ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में बड़ा हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है। पुष्पम प्रिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है हर बूथ पर प्लूरल्स पार्टी के वोट भाजपा के खाते में जा रहे हैं।

Tags

Next Story