भाजपाइयों ने उल्टा तिरंगा हाथ में लेकर निकाला मार्च, नीतीश के मंत्री भी रहे मौजूद अब लोग ...

तिरंगा (tricolor) का हर देश वासी मान-सम्मान करता है। तिरंगे को देखते ही हर देशवासी के मन में सम्मान का भाव उत्पन्न हो जाता है। साथ वह तिरंगा को बड़े ही शान के साथ सैल्यूट करता है। यदि किसी रैली नुमा आयोजित सियासी पार्टी के कार्यक्रम में यह उल्टा नजर आ जाए तो आप इसे क्या मानेंगे? बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalgang ) में उल्टा तिरंगा (inverted tricolor) का हाथ में लेकर मार्च निकाला गया है। कार्यक्रम भाजयुमो (BJYM) की ओर ये आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री राम जनक (Bihar Minister Ram Janak) भी उपस्थित थे और उनके सामने ही इस तरह की हरकत हुई। फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल (picture of tricolor viral) हो रही हैं। इन नेताओं की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है और तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। लेकिन मामले पर कोई जवाब देता नजर नहीं आ रहा है।
इस तस्वीर में गोपालगंज भाजपा (BJP) के जिलाध्यक्ष अपने हाथों में उल्टा तिरंगा थामकर तिरंगा मार्च में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं। इस मार्च की विभिन्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई हैं। उसी वायरल तस्वीर में भाजपा कोटे से खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी समेत विभिन्न भाजयुमो कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। यह वायरल तस्वीर गोपालगंज शहर के सिनेमा रोड की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार भाजयुमो की ओर से अगस्त क्रांति के उपलक्ष में सोमवार को तिरंगा मार्च आयोजित किया गया। यह तिरंगा मार्च गोपालगंज के मौनिया चौक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक से गुजरते हुए जंगलिया मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक, घोष चौक, पुरानी चौक जाते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर समाप्त हुआ। इसमें भाजयुमो के विभिन्न कार्यकर्ता व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलए मिथिलेश तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद ने अपने हाथों जो तिरंगे थाम रखा था, वह उल्टा नजर आ रहा था। यानी कि तिरंगे का केसरिया रंग वाला हिस्सा नीचे और हरा रंग वाला हिस्सा ऊपर था। वायरल तस्वीर में ये स्पष्ट नजर आ रहा है।
देशभक्ति का सार्टिफिकेट बाटने वाली पार्टी @BJP4Bihar के गोपालगंज जिलाध्यक्ष खुद देश का शान,झंडा उल्टा लिए घूम रहे है!
— CHAATRIYE SURAJ PRATAP (@chaatriye) August 10, 2021
जब राष्ट्रध्वज का सम्मान न आता हो तो हाथ में तिरंगा नही लेना चाहिए!
दिखावे हेतु BJYM का तिरंगा यात्रा शर्मनाक यात्रा तब बन गया जब लोगो ने भाजपा को ट्रोल कर दिया! pic.twitter.com/uhdm8FuEeB
इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर जारी कर रहे हैं। भाजपा समेत वहां मौजूद तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं से सवाल कर रहे हैं। मामले पर गोपालगंज बीजेपी अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि यह भूलवश हो गया है। किसी ने उन्हें ऐसी स्थिति में वह तिरंगा थमा दिया व उस पर उनका भी ध्यान नहीं गया। कि जो तिरंगा उन्होंने अपने हाथों में संभाल रखा है वह उल्टा था।
सबसे चौंकने वाली बात तो यह है कि इस फोटो को खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी जारी किया है। गलती पता लगने पर उन्होंने इस तस्वीर को वहां से हटा दिया। साथ ही इस तस्वीर को भी डिलीट कर डाला। पर जब तक विभिन्न लोग इस तस्वीर को वायरल समेत कई तरीकों से टिप्पणी कर चुके थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS