मां के कमरे में पकड़ा गया आशिक, बेटों ने पीट-पीटकर कर दिया ये हाल, जानें अवैध संबंध का अंजाम

बिहार (bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले में अवैध संबंध (illicit relation) के चक्कर में एक शख्स ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं इस मामले को लेकर हर कोई हैरान है। यहां पर दो बेटों ने मिलकर मां के आशिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार (killed mother lover) दिया है। वहीं पुलिस ने (Police) हत्या मामले में महिला के एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा बेटा और महिला फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह अजीबोगरीब घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र (Harlakhi police station area) के हरिणे गांव से सामने आई है। पुलिस को ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की सूचना दी। जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंची व मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक शख्स की पहचान संतोष साह के तौर पर की गई है।
बताया जा रहा है कि संतोष साह के भगत साह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। शनिवार की देर रात में संतोष साह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा हुआ था। इस दौरान संतोष साह पर महिला के बेटे की नजर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाकर अपने भाई को भी जगा दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर संतोष साह को बंधक बना लिया। दोनों भाइयों ने मिलकर संतोष साह को जमकर पीटा। मारपीट और शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को रोकना चाहा, लेकिन वो नहीं माने और पीट-पीटकर संतोष साह की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी महिला के बेटे अजय साह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दूसरी ओर महिला घर छोड़कर फरार हो गई है। वहीं महिला का दूसरा बेटा भी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। हरलाखी थाना अध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS