CM Nitish पर लिखी किताब का 3 जुलाई को होगा लोकार्पण, जानें उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलू

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के जीवन पर एक किताब लिखी गई है, जिसका लोकार्पण 3 जुलाई को राजधानी पटना (Patna) में किया जाएगा। इसका शीर्षक ‘नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नजर से’ रखा गया है। इस पुस्तक में उनके निजी और सार्वजनिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी। किताब के प्रकाशक ने गुरुवार को बताया कि पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) पटना में करेंगे।
उनके करीबी दोस्तों से बात कर लिखी है किताब: उदयकांत
पुस्तक के लेखक उदयकांत (Udaykant) ने नीतीश कुमार की जिंदगी के अज्ञात पहलुओं से रू-ब-रू कराने के लिए उनके ऐसे करीबी दोस्तों से कहानियां एकत्रित की हैं, जो 50 साल से अधिक समय से उनके संपर्क में हैं। उदयकांत ने कहा कि नेताओं की जीवनी उनकी राजनीति के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमती है। ऐसे व्यक्ति के सामने आई विषम परिस्थितियों की जानकारी लोगों को बहुत कम मिल पाती है, जिनकी वजह से वे मौजूदा मुकाम पर पहुंच पाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में नीतीश की जीवनी काफी अलग और विचित्र है। यह छोटे कस्बे से शुरू होती है और सड़कों पर संघर्ष के बाद अंतत: उनके मौजूदा मुकाम तक पहुंचती है। कहानी न केवल उनके संघर्ष को बयां करती है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, परिवार और राजनीतिक करियर पर भी प्रकाश डालती है। इसके अलावा उन कई पहलुओं को भी सामने लाती हैं, जिनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं।
Also read: नड्डा का लालू-नीतीश पर तंज, कहा- Indira ने दोनों को जेल में डाला, आज Rahul के साथ रणनीति
नीतीश की जिंदगी के कई अंतरंग पहलू आएंगे सामने: अशोक माहेश्वरी
राजकमल प्रकाशन (Rajkamal Publication) समूह के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी (Ashok Maheshwari) ने कहा कि यह जीवनी नीतीश कुमार की जिंदगी के कई अंतरंग पहलुओं को सामने लाएगी, जो पहले लोगों के सामने नहीं आए थे। यह प्रेरणादायक और हृदयस्पर्शी जीवनी है। अशोक माहेश्वरी ने आगे कहा कि खुशी की बात है कि बिहार के दूसरे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
Also read: ममता का फॉर्मूला और नीतीश की रणनीति रंग लाएगी, क्या 2024 का रण हारेगी बीजेपी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS