सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन की अचानक हुई मौत, मायके से ही डोली की जगह उठी अर्थी

बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) से मन को विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी (wedding) के सिर्फ 5 घंटे बाद ही दुल्हन (Bride) ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पति (Husband) ने ही दुल्हन के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि (Ascension) दी। बताया जा रहा है कि 8 मई को ही निशा की शादी महकोला गांव निवासी रवीश के साथ हुई थी। शादी में सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद दुल्हन का स्वास्थ बिगड़ गया। उसके बाद दुल्हन को भागलपुर (Bhagalpur) के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुहागिन निशा का मृतक शरीर जब उसके मायके पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मुंगेर मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर तारापुर अनुमंडल के अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव में शादी के महज 5 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो जाने की घटना घटित हुई है। इस घटना की वजह से दोनों के गांव में मातम पसरा हुआ है। दिल दहला देने वाली घटना ने गांव के लोगों की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव में बीते 8 मई को रंजन यादव के घर में बेटी निशा कुमारी की शादी को लेकर परिजन एवं अन्य रिश्तेदार काफी खुश और उत्साहित थे।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कम संख्या में हवेली खड़गपुर प्रखंड के महकोला गांव से सुरेश यादव के पुत्र रवीश की बारात पहुंची। खुदिया गांव में शादी ब्याह की रस्म पूरी की गई। शादी के सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद ही दुल्हन निशा की तबियत खराब हो गई। तुरंत परिजन दुल्हन निशा को तारापुर स्थित सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। फिर भागलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाररत दुल्हन निशा ने शादी के महज पांच घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। दुल्हन निशा की मौत ने पूरे गांव को रुला दिया है।
दूसरी ओर दुल्हन निशा के साथ जीवन बिताने के लिए सात फेरे लेने वाले पति रवीश कुमार को अपनी पत्नी को विदा कर अपने घर महकोला की जगह उनके शव को सीधे श्मशान ले जाना पड़ा। चंद घंटे पहले ही पति-पत्नी का सामाजिक, पारिवारिक दायित्व ग्रहण करने वाले पति रवीश कुमार ने पत्नी निशा को मुखग्नि दी। सुल्तानगंज स्थित श्मशान घाट पर मौजूद सभी लोग घटना को लेर दुखी नजर आए। पति के सामने इस 5 घंटे का मंजर कैसा रहा होगा, इसपर भी लोग रुंधे गले से चर्चा कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS