सुहागरात को ही दुल्हन बड़ा 'कांड' कर हो गई फरार, हैरान कर देने वाली है घटना

सुहागरात को ही दुल्हन बड़ा कांड कर हो गई फरार, हैरान कर देने वाली है घटना
X
फिल्म 'डॉली की डोली' अभिनेत्री दुल्हन बनकर दूल्हों को चूना लगाती है। इसकी कहानी फिल्मी है। कुछ इसी अंदाज में चूना लगाने वाली एक दुल्हन भी है। रियल लाइफ की इस दुल्हन ने बिहार में एक परिवार का चूना लगा दिया।

फिल्म 'डॉली की डोली' अभिनेत्री दुल्हन बनकर दूल्हों को चूना लगाती है। इसकी कहानी फिल्मी है। कुछ इसी अंदाज में चूना लगाने वाली एक दुल्हन भी है। रियल लाइफ की इस दुल्हन ने बिहार में एक परिवार का चूना लगा दिया। शादी करने के बाद वह सुहागरात को ही माल समेटकर फरार हो गई। यह घटना बिहार के भभुआ जिले के थाना इलाके की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार (Bihar) के भभुआ इलाके सिवों गांव निवासी मनोहर प्रजापति के बेटे अमित कुमार की शादी हुई। शादी बाक्सरा गांव की एक युवती से हुई थी। लड़की का यह गांव रोहतास जिले में बताया गया है। आरोप है कि 9 मई को धूमधाम के साथ शादी हुर्द थी। शादी के दौरान सभी रस्में अदा की गई। दोनों तरफ से रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए थे। शादी के बाद आस-पास की महिलाएं भी मुंह दिखाई करके गई थी। पूरे घर में खुशी का माहौल था। लेकिन बहू के दिमाग में चल रहा था यह किसी को नहीं मालूम था।

सुहागरात के दिन दुल्हन 30 हजार की नगदी और जूलरी लेकर फरार हो गई। बताया गया है कि कुछ काम से घर के लोग बाहर गए थे। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि परिजनों ने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन उसका अभी कोई मालूम नहीं चला सका है। इस मामले में दूल्हा पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला रोहतास के करहगर थाना के बिसोडीहरी की रहने वाली है।



Tags

Next Story