मामूली बात पर भाई ने भाई को जिंदा जलाया, चाचा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मामूली बात पर भाई ने भाई को जिंदा जलाया, चाचा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
X
बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर मामूली बार पर एक भाई ने दूसरे भाई जिंदा जलाकर मार डाला है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कर दी है।

बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में मानवता और रिश्ते कलंकित हो गए हैं। क्योंकि यहां पर परिजनों ने जिंदा जलाकर एक शख्स को मार डाला (burnt alive) है। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर इस हत्याकांड (Massacre over road dispute) को अंजाम दिया है। वहीं मृतक की ससुराल वालों ने उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में अंजाम दी गई। मृतक साहेबपुर कमाल थाना इलाके अंतर्गत वार्ड संख्या 9 का रहने वाले शंकर यादव का 36 वर्षीय बेटा अनिल यादव उर्फ चुनचुन यादव था। मामले पर मृतक के चाचा ने बताया कि चुनचुन पड़ोस से गुरुवार की रात को भोजन करके घर वापस लौटा था। जैसे वह अपने घर के आंगन पहुंचा, तुरुत उसके परिजनों ने तेल केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। चुनचुन यादव के चीखने और पुकारने पर स्थानीय लोग उसको बचाने के लिए मौके पर दौड़कर आए। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। जहां चुनचुन के तड़प- तड़पकर अपने आंगन में ही दम तोड़ दिया। चाचा ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से भाई ने चुनचुन को घर से बाहर निकाल दिया था। इस वजह से उसकी पत्नी भी अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वहीं चुनचुन अपने चाचा के घर में रह रहा था। चाचा ने बताया कि इस मामूली विवाद का इतना भयंकर अंजाम होगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

हत्याकांड की जानकारी मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस हत्या मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार युवक की हत्या का आरोप भाई, भाभी, भतीजा और मां के खिलाफ लगा है। मृतक के ससुराल वालों ने थाने में शिकायत देकर इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Tags

Next Story