जीजा-साले ने नाबालिग बेटे के सामने विधवा से किया रेप, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिए जाने के दौरान विधवा महिला (Widow woman) के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिसको ईलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल (Jamui Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की वारदात को गांव के ही एक शख्स व उसके रिश्तेदार ने दिया है। रेप आरोपियों के बीच जीजा-साले (Brother-in-law) का रिश्ता बताया जा रहा है।
विघवा महिला खाना खाने के बाद बुधवार की देर रात को अपने नाबालिग बेटे के साथ सोई हुई थी। तभी दो शख्स घर का दरवाजा तोड़कर उसके घर में दाखिल हो गए और विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बना दिया। पीड़िता महिला के पति की मौत कैंसर बीमारी के चलते 12 साल पहले हो गई थी। महिला का उसका बड़ा बेटा गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये वारदात चकाई थाना क्षेत्र स्थित लछिडीह गांव में बुधवार रात को अंजाम दी गई। गांव निवासी सुकदेव यादव (50 साल) व उसके रिश्तेदार महेंद्र यादव ने साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सुकदेव यादव व महेंद्र यादव दोनों आपस में रिश्ते के जीजा-साले लगते हैं। दोनों आरोपी राजमिस्त्री हैं। पीड़िता के अनुसार, घर में दाखिल होकर दोनों ने रेप वारदात को अंजाम दिया। जब महिला के साथ रेप किया जा रहा था तो उस वक्त महिला के साथ उसका 13 वर्षीय नाबालिग बेटा भी मौजूद था। नाबालिग बेटे ने मां की आबरू लूटते हुए देखा।
रेप पीड़िता और उसके नाबालिग बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता महिला के बयान ले लिए हैं। साथ पुलिस ने मामले के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS