Budget 2021: मनोज झा बोले- लहूलुहान है अर्थव्यवस्था, अभी तक नहीं देखी सुधार की कोई योजना

Budget 2021: मनोज झा बोले- लहूलुहान है अर्थव्यवस्था, अभी तक नहीं देखी सुधार की कोई योजना
X
Budget 2021: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। उससे पहले ही बजट पर सियासत शुरू हो गई। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लहूलुहान है व इसे सुधारने की कोई योजना अभी तक हमने नहीं देखी है।

Budget 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानि एक फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। हालांकि यह बजट कई मायानों में खास होने वाला है, क्योंकि देश ने बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते बहुत से आर्थिक संकट झेले हैं। इस बीच हर कोई चाहता है कि सरकार उसे कुछ ना कुछ राहत जरूर दे। उससे पहले ही बजट 2021 पर विपक्षी राजनीतिक दलों ने सियासत करनी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मनोज कुमार झा ने रविवार की शाम को बजट 2021 के पेश होने से पहले प्रतिक्रिया वयक्त कर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा है।

राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि कल बजट है। ये खास लोगों के पक्ष में न चला जाए। आम बजट आम लोगों के पक्ष में होना चाहिए। वहीं राजद नेता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लहूलुहान है। इसे ठीक करने की कोई योजना हमने अभी तक नहीं देखी है। वहीं मनोज कुमार झा ने संदेह जाहिर करते हुए कहा कि 5 क्रोनी पूंजीपतियों की दृष्टि से बजट नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल एक फरवरी को केंद्रीय आम बजट 2021 संसद में पेश करने जा रही हैं। वहीं केंद्रीय आम बजट 2021 पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुईं हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल सुबह 11 बजे संसद में बजट 2021 पेश करेंगी। ऐसी स्थिति में कोरोना संकट के बाद आ रहे बजट 2021 से सभी लोगों ने काफी उम्मीदें लगाकर रखी हैं।

Tags

Next Story