बिल्डर दोस्त ने ही मासूम बेटी के सामने मॉडल मोना राय को लगवाई गोली, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

बिल्डर दोस्त ने ही मासूम बेटी के सामने मॉडल मोना राय को लगवाई गोली, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
X
बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने मॉडल मोना राय को गोली मार दी। मामले की जानकारी पर पुलिस मॉडल के करीबी दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से एक और गोलीकांड (shooting) सामने आया है। अब राजीवनगर फेज वन के पंकज अपार्टमेंट के पास बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात में मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना राय (Model Anita Devi aka Mona Rai) को गोली मार दी। मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना राय स्थायी रूप से सासाराम जिले के बिक्रमगंज की निवासी हैं। जो वर्तमान में आशियाना नगर में किराए के घर में रह रही हैं।

उस रात को वह पूजा करने के बाद स्कूटी से अपने घर को वापस लौट रही थीं। वहीं बीच रास्ते पहले से घात लगाए बदमाशों मोना के ऊपर गोली चला दी। गोली मोना को कमर में लगी और तुरंत भूमि पर गिर पड़ी। पास में 11 वर्षीय मासूम बेटी भी खड़ी थी, जिसने शोर मचाया। तुरंत घर के लोग बाहर निकलकर आए व घायल मोना को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी पर डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार और राजीव नगर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मॉडल के करीबी दोस्त बिल्डर राजू यादव को फुलवारीशरीफ से पकड़ लिया है। साथ ही उसके घर की तलाशी ली। जहां से बीयर की बोतल भी बरामद हुई। हिरासत में पुलिस आरोपी राजू से पूछताछ चल रही है।

बताया गया है कि घटना के वक्त मोना अपनी बेटी के साथ रामनगरी शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई हुई थी। यहां से वह सवा 9 बजे अपने घर लौटी और घर के गेट को खोलने लगी। बेटी पास में ही खड़ी थी। मोना स्कूटी को गेट में लेकर ही पहुंची थी कि वहां बाइक सवार दो बदमाश आ पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। उनमें से एक बदमाश ने मोना को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

मोना के पति सुमन कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल उनकी पत्नी बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामले में कोई रंजिश सामने नहीं आई है। मोना के पति सुमन बोरिंग रोड स्थित एक प्रिंटर के डीलर के यहां कार्य करते हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मॉडल मोना व बिल्डर राजू के बीच मित्रता थी। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को भी थी। जांच के दौरान पुलिस को अनीता के मोबाइल से भी काफी कुछ हासिल हुआ है। वहीं इस गोलीकांड में बिल्डर से दोस्ती व पारिवारिक कलह दोनों एंगल से जांच-पड़ताल जारी है।

पूर्व में टिक-टॉक बनाया करती थी मोना

बीते दिनों पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में मॉडल मोना ने भाग भी लिया था। पूर्व में मोना टिक-टॉक बनाया करती थी। पर बाद में मोना ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद से ही अनीता देवी से मोनिका राय के रूप में पहचानी जाने लगी। पूर्व में मोना भोजपुरी गानों में भी नजर आ चुकी है।

Tags

Next Story