सासाराम-चौसा रोड पर यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, युवक समेत दो लोगों की मौत, 13 से अधिक लोग घायल

बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में सासाराम-चौसा पथ पर एक बस दुर्घटना हो गई। सवारियों से भरी बस रोड के किनारे खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है इस घटना में दो लोगों की मौत और करीब 13 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही करगहर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सासाराम-चौसा रोड पर सोमवार को करीब 11 बजे हुई। बस अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी राधेश्याम सिंह और शिवसागर थाना के गरूरा निवासी डॉली कुमारी के रूप में हुई है। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं घटना के बाद लोगों में गुस्से का अगांर फुट चुका है। आक्रोश में आकर स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सवारियों को लेकर करगहर से सासाराम जा रही थी। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। और 13 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस उन सभी घायलों की पहचान कर रही है। घटना के बाद मृत और घायल लोगों के परिजनों में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS