दलाई लामा के खिलाफ चीन की साजिश का हुआ पर्दाफाश, बौद्ध भिक्षु के वेष में जासूस महिला गिरफ्तार

दलाई लामा के खिलाफ चीन की साजिश का हुआ पर्दाफाश, बौद्ध भिक्षु के वेष में जासूस महिला गिरफ्तार
X
नापाक मंसूबे में नाकाम रहने के बाद अब चीन की नई साजिश का खुलासा हुआ है। बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से गुरुवार को एक चीनी महिला मिस सोंग शियाओलन को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भारत के खिलाफ चीन (China) घुसपैठ की कई कोशिशें कर चुका है। अपने नापाक मंसूबे में नाकाम रहने के बाद अब चीन की नई साजिश का खुलासा हुआ है। बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से गुरुवार को एक चीनी महिला मिस सोंग शियाओलन (Song Xiaolan) को पुलिस ने हिरासत (Chinese Woman Arrested) में लिया है। महिला बौद्ध भिक्षु (Buddhist Monk) के वेश में थी।

बताया जा रहा है कि वह साल 2020 से बोधगया में हैं। वह चीन में वॉलंटियर के तौर पर काम करती थीं। बताया जा रहा है वह बीच में नेपाल भी गई थी। पकड़े जाने के बाद सोंग शियाओलान पुलिस बोधगया थाने में पूछताछ कर रही है। गया सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि चीनी महिला को बोधगया के एक गेस्ट हाउस से हिरासत में लिया गया है। उस महिला की उम्र 50 साल है।

बोधगया थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वह 2020 से भारत में रह रही थी। महिला के पास 2024 तक का वीजा है। शुरूआती जांच में किसी तरह की जासूसी की बात अभी सामने नहीं आई है। पूछताछ जारी है। और पुलिस ( Bihar Police) मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले पुलिस ने उस महिला का स्कैच भी जारी किया था।

गया की एसएसपी हरप्रीत कौर (SSP Harpreet Kaur) और पुलिस ने महिला का स्केच जारी कर लोगों से भी कहा था कि जैसे ही इसके बारे में कुछ पता चले तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने नंबर भी जारी किया था। स्केच के अलावा पुलिस ने चीनी महिला का पासपोर्ट नंबर भी जारी किया था। उसका वीजा नंबर 901BAAB2J है जबकि PP No- EH2722976 है। पहले ही बताया गया था कि महिला बौद्ध भिक्षु के रूप में बोधगया पहुंची है। बौद्ध भिक्षु के वेष में ही उसे पकड़ा गया है।

Tags

Next Story