चिराग बोले शबरी का वंशज हूं, राम मंदिर का पुन: निर्माण होना सौभाग्य की बात

एलजेपी अध्यक्ष एवं बिहार की जुमई सीट से सांसद चिराग पासवान ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से स्वयं को भगवान राम की भक्त शबरी का वंशज बताया है। साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि वंचित वर्ग से आने वाली,गुरु मतंग की शिष्या, श्री राम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे जीवनकाल में पुनः मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।
चिराग पासवान ने अन्य ट्वीट में कहा कि हमें आज मंदिर निर्माण के साथ साथ भगवान राम के इन विचारों को अपना कर एसे समाज का भी निर्माण करना होगा जहां किसी प्रकार का भेदभाव ना हो। चिराग ने बताया कि माता शबरी के प्रेम को देखते हुए भगवान राम ने उनकी तुलना माता कौशल्या से की थी। वंचित वर्ग से आने के बावजूद भगवान राम के मन में माता शबरी के प्रति तनिक भी भेदभाव की भावना नहीं थी।
वहीं उन्होंने बताया कि मतंग ऋषि की शिष्या माता शबरी को सभी सिद्धियां प्राप्त थी। उसके बावजूद उनमें तनिक भी अहंकार का भाव नहीं था। यह माता शबरी की भक्ति और प्रेम भाव का असर था कि बिना संकोच के भगवान राम ने प्रेम से उनके झूठे बेर खाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS