मंत्री का आशीर्वाद लेना जरूरी! सिविल सर्जन ने मंगल पांडेय के छुए पैर, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल तो...

सियासत (politics) में उम्र से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, उसका मान पद से होता है, ऐसी कहावतें हैं। ऐसी कई तस्वीरें वायरल (pictures viral) हो जाती हैं, जिसमें मंत्री व सांसद के पैर छूता हुआ कोई अफसर या कर्मचारी दिखाई दे जाता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) से सामने आया है। जहां गोपालगंज के सिविल सर्जन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय (State Health Minister Mangal Pandey) के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं।
यह तस्वीर गोपालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पहुंचे थे। जैसे वह वहां पहुंचे तो उस जगह पर अफसरों व कर्मियों का तांता लग गया, सभी लोग मंत्री की आवभगत में लग गए। मंगल पाण्डेय जिले स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यक्रम के लिए आए थे। लेकिन इस कार्यक्रम से पूर्व ही कुछ ऐसा हुआ कि लोगों का ध्यान कहीं और चला गया। तमाम लोग कुछ क्षण के लिए आश्चर्यचकित भी हो गए। क्योंकि यहां जैसे ही मंगल पाण्डेय का वाहन पहुंचा। वैसे ही सर्किट हाउस के द्वार पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो मंत्री के स्वागत में आगे आए। साथ ही योगेंद्र महतों ने मंगल पाण्डेय के पैर छूने का प्रयास किया व देखते ही देखते पूरी तरह झुक गए। वैसे आपको बता दिया जाए कि यहां जो सिविल सर्जन मंत्री मंगल पाण्डेय को इज्जत व सम्मान देने का प्रयास कर रहे थे। वो उनसे आयू में काफी बड़े हैं व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय उम्र में उनसे छोटे हैं।
फिर भी मंत्री का चेहरे के 'भाव' नहीं बला व ना ही मंत्री ने सिविल सर्जन को जरा-सा भी 'भाव' दिया। ये भी कहा जा सकता है कि मंत्री द्वारा अपने से बड़े उम्र के अधिकारी द्वारा दी जा रही इज्जत को जैसे दरकिनार कर दिया गया। साथ ही वह आगे बढ़ गए। चंद सेकेंड के इस वाक्ये पर वहां मौजूद हर शख्स का ध्यान गया। पर मंत्री पूरे मामले से अंजान रहे। जहां मंगल पाण्डेय ने भाजपा कार्यकर्ता से भेंट की व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में पहुंचने की तैयारी में जुट गए। वैसे इस अजब वाक्ये को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे इस वाक्ये पर अभी तक ना तो स्वास्थ्य मंत्री की प्रतिक्रिया आई है और ना ही सिविल सर्जन के ओर से कुछ कहा गया है। लेकिन लोग सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल करके खूब मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS