बिहार सरकार के Exam में Kashmir को बताया अलग देश, BJP ने CM को बताया PFI समर्थक

बिहार सरकार के Exam में Kashmir को बताया अलग देश, BJP ने CM को बताया PFI समर्थक
X
बिहार सरकार द्वारा ली जाने वाली 7 वीं क्लास की परीक्षा के एक सवाल में कश्मीर को अलग देश दर्शाया गया है। पेपर सामने आने के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है।

बिहार सरकार (Bihar government) के शिक्षा विभाग (education Department) के कारनामे से बवाल मच गया है। किशनगंज (Kishanganj) जिले के स्कूलों में 7वीं क्लास की परीक्षा में कश्मीर (Kashmir) को लेकर एक विवादित सवाल (controversial question) पूछा गया है। अंग्रेजी विषय की ये परीक्षा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा आयोजित की गई थी। सवाल में कश्मीर को एक अलग देश दर्शाया गया था। पेपर के सामने आने के बाद भाजपा (BJP) ने बिहार सरकार को PFI की समर्थक बताते हुए घेरना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि साल 2017 में भी इस परीक्षा में ठीक ऐसा ही सवाल पूछा गया था।

क्या है पूरा मामला

बिहार के किशनगंज जिले के माध्यमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) द्वारा किया जाता है। इसी परीक्षा के अंतर्गत 7वीं क्लास की अंग्रेजी की विषय की के पेपर में कश्मीर को लेकर एक विवादित सवाल पूछा गया। सवाल में कश्मीर को एक अलग देश दर्शाया गया। सवाल था

इन देशों के लोगों को क्या कहते हैं?

  • जैसे- चीन के लोगों को Chinese कहते हैं-
  • नेपाल के लोगों को कहते हैं?
  • इंग्लैंड के लोगों को कहते हैं?
  • कश्मीर के लोगों को कहते हैं?
  • भारत के लोगों को कहते हैं?

2017 में भी पूछा गया था ऐसा सवाल

मामले में बवाल बढ़ने पर जब स्कूल के हेड मास्टर एसके दास से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा कि प्रश्न पत्र बिहार एजुकेशन बोर्ड से आया है। सवाल पूछा जाना चाहिए था कश्मीर के लोगों को क्या कहते हैं? लेकिन गलती से सवाल दूसरी तरह से पूछ लिया गया। 2017 में इसी परीक्षा में ठीक ऐसा ही सवाल पूछा गया था। तब भी सरकार ने इसे मानवीय भूल बताया था।

BJP ने नीतीश कुमार को बताया PFI समर्थक

इस पेपर के बाहर आने के बाद तो बवाल मच गया। भाजपा को बिहार सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया। किशनगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घोर निंदनीय काम है। महागठबंधन सरकार तुष्टीकरण की राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है। बच्चों की दिमाग में कश्मीर और भारत को अलग-अलग दिखाने का प्रयास किया गया है। यह भूल की वजह से नहीं बल्कि नीतीश कुमार की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। इस सरकार में बच्‍चे जंगलराज पार्ट-2 का शिकार हो रहे हैं। वहीं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) ने इस मामले में बिहार सरकार को PFI की समर्थक बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए एक वीडियो भी डाला है।


Tags

Next Story