सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन : गोपालगंज में एक और महासेतु पर खतरा मंडराया, लोगों में हडकंप

सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन : गोपालगंज में एक और महासेतु पर खतरा मंडराया, लोगों में हडकंप
X
बिहार के गोपालगंज में एक और महासेतु पर खतरा मंडरा रहा है। जिले में गंडक नदी पर बने इस पुल के एप्रोच रोड में दरार आ गई है। इसका उद्घाटन भी सीएम नीतीश ने किया था, इसे भी सत्तरघाट पुल बनाने वाली ही वशिष्टा कंपनी ने बनाया था। एप्रोच रोड में दरार आने से लोगों में हड़कंप है।

महासेतु से करीब 300 मीटर के आगे ही राजवाही गांव के समीप एप्रोच रोड पर पुलिया है, वहीं पर दरार आई है। बताया गया है कि गण्डक नदी के तेज बहाव के कारण एप्रोच रोड में दरार आई व उसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गोपालगंज को बेतिया जिले से जोड़ने वाले उक्त महासेतु पर वाहनों के परिचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जबकि, एप्रोच रोड में दरार आने से प्रशासनिक महकमे और दियारावासियों में हड़कंप है।

उधर, स्थानीय निवासियों और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से दरार को भरने की कोशिश की जा रही है। जानकारी है कि वर्तमान समय में गंडक नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। जिससे जिले में कई जगहों पर तटबंधों और छरकियों पर भी दबाव बना हुआ है। इसी बीच गुरुवार की सुबह जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में दरार आने से और परेशानियां बढ़ गई हैं।

Tags

Next Story