बिहार में फूटा नया सियासी बंब, बढ़ते क्राइम पर लगी पुलिस अधिकारियों की क्लास

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को सूबे में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर चिंतित नजर आये। सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस व गृह विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से भी बातचीत की। जहां उन्होंने बताया कि बुधवार को हमने सीआईडी (CID) की समीक्षा की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें जितने अधिकारियों की, पुलिस कर्मियों की जरूरत है, इस सब पर आज अधिकारियों से बात की गई है।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कहीं भी अपराध हो रहा है, वो क्राइम किस कारण से हो रहा है। साथ ही इस आपराधिक मामले के संबंध में अब तक क्या जांच हुई है। पुलिस और गुह विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस सब को लेकर ध्यान रखा जाना जरूरी है।
नीतीश कुमार से मीडिया ने बिहार कांग्रेस में टूट और जदयू में शामिल होने पर सवाल किया तो नीतीश कुमार हंसते हुए कहा हम तो अपने काम मे लगे रहते है ई सब पर अभी ध्यान नही दिए है तभी एक पत्रकार पूछता है।
— Mukesh Singh@ANI (@Mukesh_Journo) January 6, 2021
"दरवाज़ा खुला है ना आपका" ☺️😊
वैसे नीतीश जी की मुस्कुराहट सवाल का जवाब दे गया ☺️ pic.twitter.com/WbcPOwrqMv
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में एक और नया सियासी बंब फोड़ दिया। हाल में ही बिहार में कांग्रेस के विधायकों के नाराज होने की खबरें सामने आई थीं। जिन को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मीडिया कर्मियों ने उनकी राय जाननी चाही। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी जदयू के अंदर बहुत चीजें चलती रहती हैं। इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है।जीतन राम मांझी ने दिये थे इस बात के संकेत
आपको बता दें, करीब दो सप्ताह पूर्व बिहार के पूर्व सीएम एवं हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार में कांग्रेस के विधायकों को लेकर भविष्यवाणी की थी। मांझी ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव व कांग्रेस को टैग करते हुए दावा ठोका था कि बिहार में 2021 में कई सीटों पर उप चुनाव होंगे। उन्होंने इसकी वजह ये बताई थी कि कुछ दिनों में राजद व कांग्रेस के कई विधायक एनडीएम में शामिल हो जाएंगे। साथ ही मांझी ने कहा था कि यदि ये विधायक एनडीए में आ आएंगे तो बिहार में उप चुनाव तो होंगे ही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS