राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सीएम नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सीएम नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
X
बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसके अलवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जन्मदिन पर आज बिहार के सभी जाने माने लोग उनको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिहार सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।



बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने ट्वीट के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। आप सदा स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने भी ट्वीट के जरिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने लिखा कि परिश्रम को प्रगति का मार्ग बताने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कार्यशैली देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ-दीर्घायुता प्रदान करें।



कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा ने भी सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। उन्होंने लिखा कि महामहिम रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा व प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।

राजद बिहार महिला 'प्रकोष्ठ' प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने भी ट्वीट के जरिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं।

Tags

Next Story