भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ दी गई लिखित शिकायत, खबर पढ़कर जानें पूरा मामला

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ दी गई लिखित शिकायत, खबर पढ़कर जानें पूरा मामला
X
बिहार की राजधानी पटना से भोजपुरी स्‍टॉर खेसारी लाल यादव के समर्थकों को रुसवा कर देने वाली खबर सामने आई है। क्योंकि भोजपुरी स्‍टॉर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के एक थाने में शिकायत दी गई है।

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से सामने आई खबर से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (bhojpuri star khesari lal yadav) के समर्थक चिंतित हो सकते हैं। क्योंकि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के एक थाने में लेनदेन से जुड़ी शिकायत (complaint against khesari lal yadav) दी गई है। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस (Police) ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ केस की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने (Buddha Colony Police Station, Patna) में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत करने वाले ने खेसारी लाल यादव पर धमकी देने से समेत कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है। साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ आरोपों की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ किसी विज्ञापन या पैसे के मामले को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। इस शिकायत को लेकर पुलिस की ओर से खेसारी लाल यादव से भी बातचीत की गई है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस मामले में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी।

आपको बता दें भाजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव के गानों की धूम सोशल मीडिया समेत पूरे बिहार और पूर्वी यूपी में खूब रहती है। खेसारी लाल यादव का नया गाना डबल चोटी रिलीज हो चुका है। सोशल मीडियो के माध्यम से इनके इस गाने पर जमकर लाइक्स आ रहे हैं। डबल चोटी गाना में खेसारी के साथ-साथ अंतरा सिंह प्रियंका की भी आवाज है।

Tags

Next Story