कांग्रेस ने आगामी 'बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन' की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय कपूर ने पूर्वी चंपारण में मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर बाढ़ और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। अजय कपूर ने ट्वीट कर बताया कि बैठक के दौरान उनहोंने जिले में बाढ़ की स्थितियों का जायजा लिया। इसके अलावा अजय कपूर ने पार्टी कार्यकर्ता से डिजिटल सदस्याता अभियान को बढ़ाने को पर भी जोर दिया। इसके अलावा बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय कपूर ने विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने आगामी 'बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन' के विषय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन मजबूत बनाने के संबंध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
बाढ़ से निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर घेरी सरकार
बिहार कांग्रेस ने मंगलवार को ट्वीट कर बाढ़ से निपटने को लेकर सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बताया कि बिहार में बाढ़ से लाखों लोग पीड़ित हैं। राज्य में बाढ़ की वजह से करीब 75 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लेकिन आपदा प्रबंधन ने सिर्फ़ 7 राहत कैंप लगा रखे हैं, जो नाकाफी है। इसके अलावा बिहार किसान कांग्रेस ने कहा कि सूबे की जनता बाढ़ और कोरोना से त्रस्त है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव में व्यस्त हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS