Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र के लिये बिहार की जनता से मांगे जा रहे सुझाव

Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र के लिये बिहार की जनता से मांगे जा रहे सुझाव
X
Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस बिहार की जनता से मिस्डकॉल, ईमेल, फेसबुक, ट्विटर के जरिये सुझाव मांग रही है। कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने बताया कि जनता के सुझावों को पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। जिससे बिहार का विकास जनता की सोच के अनुसार हो सके।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। साथ सूबे में सियासी दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा द्वारा बिहार में अपने चुनावी घोषणा पत्र के लिये जनता से पहले से ही सुझाव मांगे जा रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस भी शामिल हो गई है। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने बिहार की जनता से अपील की है कि आपको जो चाहिए या बिहार के विकास बारे में आप क्या सोच रहे हैं। ये सभी सुझाव हमारे साथ साझा कीजिए। हम आपके सुझावों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।



दूसरी ओर कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने, चाहे बिहार के मजदूरों की बात हो या बिहार की जनता की या मनरेगा की हमने बड़ी मजबूती से मुद्दे उठाए हैं। जनता के साथ खड़े रहे। कांग्रेस का मतलब ही है- जनता के साथ खड़े रहना और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना है।



कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी ट्वीट कर बिहार की जनता से अपने सुझाव देने की अपील की गई है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा 'बदलाव पत्र' हर वादे को पूरा करने का इरादा लेकर आया है। इसलिये आपके सुझाव बनेंगे हमारे 'बदलाव पत्र' का हिस्सा। 'बदलाव पत्र' के लिए अपने सुझाव देने के लिये मिस्डकॉल, ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर का उपयोग करें और बिहार के बदलाव में भागीदार बनें। कांग्रेस की ओर से जनता के सुझाव लेने के लिये एक नंबर 1800121000033 जारी किया गया है। जिस पर बिहार के लोग मिस्ड कॉल कर सकेंगे। कांग्रेस ने कहा कि हमारे 'बदलाव पत्र' में वादे नहीं इरादे शामिल होंगे। हमारा 'बदलाव पत्र' बिहार की जन आवाज से बनेगा। क्योंकि जन आवाज ही बदलाव की साक्षी बनेगी।

कांग्रेस ने अन्य ट्वीट में कहा कि हम घोषणापत्र नहीं 'बदलाव पत्र' लेकर आये हैं। इस बदलाव पत्र में बिहारी के दिल की बात शामिल होगी। क्योंकि यह 'बदलाव पत्र' आपकी जिंदगी में बदलाव लेकर आयेगा। आप से जुड़े हर मुद्दे पर काम कर साकार करके दिखायेगा। आपके दिल की बात हमारे साथ साझा कीजिये।

भाजपा का दावा घोषणा पत्र के लिये बिहार की जनता से मिल रहे निरंतर सुझाव

दूसदी ओर बिहार भाजपा की ओर ट्वीट कर दावा किया गया है कि पार्टी के घोषणापत्र के लिए बिहार की जनता निरन्तर अपने सुझाव भेज रही है। जानकारी है कि बिहार के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में इन जन सुझावों की समीक्षा की जा रही है। आप भी अपने सुझाव हम तक भेज सकते हैं। भाजपा ने बिहार की जनता से अपने सुझाव देने के लिये 6357171717 नंबर पर मिस्ड कॉल करने की अपील की है।




Tags

Next Story