अधीर रंजन चौधरी बोले- अब सहयोगियों का भी शिकार करने से नहीं चूक रही भाजपा

अधीर रंजन चौधरी बोले- अब सहयोगियों का भी शिकार करने से नहीं चूक रही भाजपा
X
Arunachal Pradesh Case: अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गये हैं। जिसके बाद से बिहार में विपक्षी पार्टियां नीतीश कुमार को घेर रही हैं। अब राजद नेता मनोज झा ने मामले पर कहा कि उन्हें बेबस नीतीश कुमार पर तरस आ रहा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ निशाना साधा है।

Arunachal Pradesh Case: अरुणाचल प्रदेश में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गये हैं। जिसके बाद से बिहार में सियासी बयानबाजी जोरों पर हैं। साथ ही मामले को लेकर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ राजद और कांग्रेस नेता लगातार तंज कस रहे हैं। अब मामले को लेकर राजद प्रवक्ता मनोज कुमार और दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा और जदयू को निशाना पर लिया है।

अरुणाचल प्रदेश सियासी मामले पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार की बेबसी पर तरस आता है। उनकी पार्टी के 6 विधायकों को उनके गठबंधन सहयोगी (भाजपा) ने अपनी तरफ कर लिया है। साथ अब जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मामले को लेकर प्रतिकार की भाषा तक नहीं बोल पा रहे हैं।

सहयोगियों पर भी तरस नहीं खाती है भाजपा: अधीर रंजन चौधरी

अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा हर जगह अपनी संख्या बढ़ाने के लिए दूसरी पार्टियों से लोगों को अवैध गरीके से अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। जिन पार्टियों का भाजपा के साथ गठबंधन है, भाजपा उन्हें भी नहीं छोड़ती है।

Tags

Next Story