कांग्रेस ने पटना में निकाला क्रांति मार्च, गुंजन पटेल सहित अन्य साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग

कांग्रेस ने पटना में निकाला क्रांति मार्च, गुंजन पटेल सहित अन्य साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग
X
पटना में गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में युवा नेता गुंजन पटेल समेत सभी छात्रों की रिहाई के लिये क्रांति मार्च निकाला गया। इसके अलावा जगह-जगह पेड़- पौधे भी लगाये गये।

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल और अन्य साथियों की रिहाई के लिये क्रांति मार्च निकाला गया। इस क्रांति मार्च में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार के कार्यकारी दौलत इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित और प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी राजेश कुमार सन्नी एवं पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेता और सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे।

जानकारी मिली है कि बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल और पटना के दोनों जिला अध्यक्षों की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को पटना में समस्त वरिष्ठ युवा महिला छात्र कांग्रेस जनों ने विरोध किया। वहीं तमाम युवा साथियों की रिहाई की मांग की गई।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार से गुंजन पटेल और अन्य साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग की। वहीं बिहार के युवा कांग्रेसी नेता अमरिश रंजन पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज पर भी बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तुम कितना भी लाठी बरसा लो, बिहार के युवाओं के हक के लिए यूथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।





राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

कांग्रेस नेता कुमार रोहित रिशु ने ट्वीट कर बताया कि पूरे प्रदेश में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर पूरे प्रदेश में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई।

वहीं पटना के कांग्रेस मैदान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार मामलों के प्रभारी राजेश कुमार सनी ने पौधे लगाये। उन्होंने कहा कि वे भी इस दौरान अन्य साथियों के साथ मौजूद रहे।

कांग्रेसी नेता मंजीत साहु ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर पर्यावरण संरक्षण करने हेतु पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन युवाओं के प्रेरणा स्रोत सूचना-संचार व तकनीक क्रांति, पंचायती राज के जनक राजीव को कोटि-कोटि नमन।




Tags

Next Story