भूमि विवाद के चलते ठेकेदार को गोलियों से भूना, पुलिस पर परिजनों ने लगाए संगीन आरोप

भूमि विवाद के चलते ठेकेदार को गोलियों से भूना, पुलिस पर परिजनों ने लगाए संगीन आरोप
X
बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बिहार (Bihar) बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो कहीं भी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों (Criminal incidents) को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद (Aurangabad) जिले से सामने आया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र (Mufassil Police Station Area) के कुंडा गांव (Kunda Village) में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद (Land dispute) के चलते ठेकेदार मीकू सिंह (Contractor Meeku Singh) की गोली मारकर हत्या (shot dead) कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वारदात के चलते गांव में तनाव बताया जा रहा है।

मृतक के भाई रिंकू सिंह के बताए अनुसार कुंडा गांव में उनके हिस्से की 4 कट्ठा भूमि पर कब्जे के लिए अजय सिंह का परिवार दबाव बना रहा था। रिंकू सिंह ने कहा कि वो भूमि हमने किसी अन्य पट्टेदार को खेती करने के लिए दे दी थी। लेकिन दूसरा पक्ष अजय सिंह परिवार उस पट्टेदार को धमकियां दे रहे थे। जिसके चलते शुक्रवार की सबुह को उनके भाई मीकू सिंह अजय सिंह से इस मसले पर बातचीत करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां अजय सिंह के दो पुत्र सुजीत सिंह व संतोष सिंह खेत पर आ धमके। वो दोनों पिस्टल से लैस थे और उन्होंने पिस्टल से भाई मीकू सिंह पर फॉयरिंग कर दी। उन दोनों मीकू सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिससे वो जख्मी होकर भूमि पर गिर पड़े। वारदात को बाद वो जख्मी भाई को बाइक से लेकर आगे बढ़े। इस दौरान रास्ते में पुलिस भी पहुंच गई।

जख्मी मीकू सिंह को औरंगाबाद के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। वहां चिकिस्तकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ठेकेदार के परिजनों ने इस मामले में क्रमिनलों के ऊपर पुलिस की सह होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि सुजीत सिंह व संतोष सिंह के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। उनका परिवार सियासी रसूख रखता है। इस वजह से उनके खिलाफ पुलिस खख्त कार्रवाई नहीं करती है। पहले भी मारपीट और हमला का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वो लोग बेल पर आए हुए हैं। परिजनों का आरोप हे कि यदि पुलिस पुलिस समय रहते से एक्शन लेती तो यह हत्या वारदात सामने नहीं आती।

Tags

Next Story