आधी रात में अस्पताल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अब प्रशासन को सता रही ये चिंता

बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रिकॉर्ड प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में कोरोना वायरस का खतरा गहराता जा रहा है। इस बीच भागलपुर (Bhagalpur) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। मामला ये है कि भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Jawaharlal Nehru Medical College Hospital) के एमसीएच वार्ड में कोरोना संक्रमित महिला (Corona infected a woman) भर्ती थी। वो महिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड से रात में करीब 12 बजे उठी और भागकर अपने घर चली आई।
महिला को गंभीर स्थितियों में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां महिला की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ था। इस बीच महिला अपनी बीमार मां के पास जाने की जिद करने लगी। घर जाने की जिद करते हुए महिला वार्ड के गेट तक भी जा पहुंची। महिला कोरोना संक्रमित थी, इसलिए कोई भी गार्ड उसको रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। महिला को रास्ता साफ मिला और वो सीधे अपने घर चली गई। इसके बाद महिला मरीज को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने फरार घोषित कर दिया है।
इससे प्रशासन की समस्याएं बढ़ गई हैं और पता लगाना होगा कि कोरोना संक्रमित महिला ने घर जाने के लिए किस गाड़ी या किस साधन का इस्तेमाल किया। उस वाहन का ड्राइवर कौन था। इस दौरान महिला किन लोगों के संपर्क में आई। महिला रास्ते में किन जगहों पर रुकी। अब इन सभी जानकारियों का पता करने के प्रयासों में अस्पताल प्रसान जुटा है। डर ये है कि महिला कोरोना पॉजिटिव है और वो अपने संपर्क में आने वाले कई अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमित कर सकती है।
कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ हेमशंकर शर्मा ने बताया कि उक्त महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उस दौरान महिला के परिजनों ने मोबाइल नंबर दिया था। उसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अस्पताल अधीक्षक को कोरोना संक्रमित मरीज के भाग जाने की सूचना दे दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS