Coronavirus : प्रवासी मजदूरों को फिर लगा लॉकडाउन का डर, दिल्ली में लगे नाइट कर्फ्यू के बाद लौटने लगे घर

Coronavirus : महाराष्ट्र (Maharashtra,), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत अन्य कई राज्यों में कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर के दौरान नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन हालातों को लेकर लोगों के बीच भी डर का माहौल बन रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए कई राज्यों में नई गाइडलाइन तय कर दी गई हैं। इसके अलावा कई शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाए गए हैं। इन हालातों के बीच दूसरे राज्यों में कार्य करने वाले प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बार फिर से शुरू हो गया है।
प्रवासी मजदूर दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों से मजूदरों का अपने गृह राज्य बिहार आने का दौर शुरू हो चुका है। इन मजदूरों के बीच यह डर कायम हो गया है कि कहीं एक बार फिर से कोरोना की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) ना लग जाए। कोरोना की नई लहर को लेकर कानून सख्त कर दिए गए हैं। वहीं बिहार में संख्ती के साथ ही सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूल-कॉलेज बंद हो गए हैं। इस बात के चलते प्रवासी मजदूरों में फिर लॉकडाउन लग जाने का भय पनप गया है। इस भय के बीच प्रवासी मजदूरों ने बिहार लौटना शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून में महनत-मजदूरी करने वाले एक बिहारी प्रवासी मजदूर मदन राम पूरे परिवार के साथ राज्य में एक बस स्टैंड पर पहुंचे थे। जहां से उनको मुजफ्फरपुर के लिए जाना था। इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि वो देहरादून में राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। साथ में वहां उनके साथ 3 बच्चे और पत्नी भी रहते थे।
बीते वर्ष लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो अपने परिवार के साथ नवम्बर महीने में देहरादून पहुंचे थे। उनका मानना था कि अब जिन्दगी पटरी पर लौट आयी है। पर जैसे ही इस बार होली का टाइम पास आया। एक बार फिर से पनपी कोरोना वायरस की लहर ने मदन राम फिर को डरा दिया। उनका डर है कि कही फिर से लॉकडाउन न लग जाये। इसलिए पहले ही अपने घर पहुंचने की तैयारी कर ली। इस दौरान वहां पर अन्य राज्यों से भी लौटे हुए प्रवासी मजदूर पहुंचे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS