Bihar: दंपत्ति की निर्मम हत्या, पत्नी का शव बेड के नीचे और पति का मिला 2 किलोमीटर दूर

बिहार (Bihar)के माधेपुरा में एक दंपति की हत्या कर दी गई। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला का शव बेड के नीचे मिला है, जबकि उसके पति की डेडबॉडी दो किलोमीटर दूर वार्ड नंबर 11 के बड़ी नहर के पास मिला है। दंपति की हत्या की यह घटना गम्हरिया थाना एरिया के सदर पंचायत के वार्ड नंबर का है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना एरिया के सदर पंचायत गम्हरिया वार्ड नम्बर 1 में विकास रॉय उर्फ बिक्कू (30 साल) और उसकी पत्नी वंदना कुमारी (27 साल) रहते थे। रविवार की सुबह दोनों की हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि घसीटकर उसके शव को ले जाया गया है। मौके पर घसीटने के निशान मिले है। उधर, उसकी गर्भवती पत्नी की लाश घर पर मिली है। घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, थाना प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा के मुताबिक, अभी मामले की जांच की जा रही है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी गई है। घर में ये दोनों ही रहते थे। करीब डेढ साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
महिला की सास तीन दिन पहले अपने मायके गई थी, जबकि उसका ससुर बाहर नौकरी करते है। दोनों की निर्मम तरीके से की गई हत्या के बारे में ग्रामीण भी कुछ नहीं बता पा रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS