Video Viral: आगे गर्ल डांसर लगा रही ठूमके, पीछे ऑर्केस्ट्रा की धुन पर अर्थी को लेकर चल रहे थे लोग

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalgang) जिले में में शव यात्रा के दौरान ऑर्केस्ट्रा (orchestra) आयोजित करने का मामला सामने आया है। जो भी इस बात को सुन रहा है, वही हैरान हो रहा है। यह घटना जिले में कटेया थाना इलाके स्थित कटेया बाजार की बताई जा रही है। यहां एक व्यक्ति के देहांत के बाद उसकी शव यात्रा (funeral procession) के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शव यात्रा में शामिल एक शख्स को लगातार नाचते (dancing) हुए भी देखा गया। इस मामले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (dance video viral) हो रहा है।
वहीं यह पता नहीं चल पाया है कि जिसका निधन हुआ वह कौन था। साथ की उसकी शव यात्रा पर लगातार डांस करने वाले शख्स का क्या रिश्ता था? इसी मामले का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। जब शव को भूमि रखा गया, उस वक्त भी एक व्यक्ति नर्तकी के डांस के सामने नाच रहा था। वहीं शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा है। शव यात्रा से आगे आर्केस्ट्रा की गाड़ी चल रही है। जिस पर भोजपुरी गाना चल रहा है और उसकी धुन पर एक नर्तकी जमकर डूमके लगा रही (dancer wailing fiercely) है। उसी नर्तकी के सामने ही जमीन एक शख्स भी डांस करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो देखने से स्पष्ट पता चलता है कि इस शख्स को कोई गम या दुख नहीं है। स्थानीय लोगों के बीच सोशल मीडिया के जरिए आपस में यह वीडिया काफी शेयर किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को कटेया बाजार का बताया जा रहा है। वैसे शव यात्रा में आर्केस्ट्रा वाहन का माइक नजर आ रहा है। उसपर कटेया बाजार का पता व मोबाइल नंबर अंकित है। कॉल करने पर यह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS