बिहार की बेटी रेणु यादव नेपाल सरकार में बनी कैबिनेट मंत्री, अररिया में जश्न का माहौल

बिहार की बेटी ( daughter of Bihar) रेणु यादव ने नेपाल की सरकार (Government of Nepal) में कैबिनेट मंत्री बनकर प्रदेश का परचम लहरा दिया। जैसे ही पड़ोसी देश नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा (Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuwa) के कैबिनेट विस्तार में अररिया के नरपतगंज ब्लॉक इलाके स्थित गोड़राहा बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 की लाडली बेटी रेणु यादव को मंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया, वैसे ही पूरे इलाका जश्न के माहौल में तब्दील हो गया।
नेपाल कैबिनेट के 12 मंत्रिमंडल के मंत्रियों में रेणु कुमारी यादव को यातायात एवं भौतिक पूर्वाधार विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रेणु यादव के मंत्री (cabinet minister renu yadav) बनने से नेपाल के तराई क्षेत्रों में निवास करने वाले मधेशियों में भी खुशी है। वहीं सीमा पार भारतीय क्षेत्र के नरपतगंज में भी खुशी की लहर है।
आपको बताते चले कि रेणु कुमारी यादव का मायका बिहार में अररिया जिला के नरपतगंज ब्लॉक स्थित गोड़राहा गांव में है। रेणु कुमारी यादव की प्रारंभिक शिक्षा नरपतगंज में ही हुई थी। गोड़राहा समेत कन्हैली व फारबिसगंज में रेणु यादव के कई रिश्तेदार रहते हैं। बहन कुमोद यादव ने बताया कि रेणु कुमारी यादव का विवाह साल 1979 में नेपाल के सप्तरी जिला के राजविराज के खड़कपुर गांव ने हुआ था।
रेणु के ससुराल वाला परिवार सियासत से जुड़ा हुआ था। इनके पति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वह सियासत में आगे आईं व 1995 के बाद से वह लगातार नेपाल में सांसदीय चुनाव जीत रही हैं। इससे पहले भी वो दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। रेणु यादव वर्ष 2008 में जब सुखियों में आई थीं, तब उन्होंने नेपाल में समानता के अधिकार के प्रश्न पर मधेशी आन्दोलन का समर्थन करते हुए सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था। आज नेपाल में रेणु यादव राष्ट्रीय स्तर की नेता बन गई हैं।
रेणु कुमारी यादव के मंत्री बनाए जाने के बाद से उनके पैत्रिक गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिश्तेदार राधा यादव, रवीन्द्र यादव, ग्रामीण उमाशंकर सिंह, अजीत कुमार, राहुल सिंह रेणु यादव के मंत्री बनाए जाने पर जश्न बना रहे हैं। साथ ही उनके गांव वाले इसे खुद के लिए गर्व का विषय बता रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS